Indo-Us trade deal : अमेरिकी टैरिफ नीति की अनिश्चितता और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देरी के चलते पिछले हफ्ते शेयर बाजार में लगातार अस्थिरता बनी रही। इसके चलते 7 जुलाई से 11 जुलाई तक के कारोबारी हफ्ते में घरेलू शेयर बाजार में ज्यादातर समय उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट के साथ कारोबार हुआ। 11 जुलाई को समाप्त कारोबारी हफ्ते में सेंसेक्स साप्ताहिक आधार पर 932.42 अंकों यानी 1.11 फीसदी की कमजोरी के साथ 82,500.47 अंकों पर बंद हुआ।
इसी तरह निफ्टी ने 311.15 अंकों यानी 1.22 फीसदी की साप्ताहिक गिरावट के साथ 25,149.85 अंकों के स्तर पर पिछले हफ्ते का कारोबार खत्म किया।
Indo-Us trade deal से बीएसई लार्जकैप इंडेक्स में गिरावट
पिछले हफ्ते के कारोबार के दौरान बीएसई लार्जकैप इंडेक्स में एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस इंडेक्स में शामिल यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, टाइटन कंपनी, हिंदुस्तान जिंक, इंडस टावर्स, वेदांता और इन्फो एज इंडिया के शेयर टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे। वहीं, मैनकाइंड फार्मा, वारी एनर्जीज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, डाबर इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर टॉप गेनर्स की सूची में शामिल रहे।
मिडकैप इंडेक्स में मजबूती
Indo-Us trade deal की वजह से लार्जकैप इंडेक्स की तरह, बीएसई मिडकैप इंडेक्स में भी साप्ताहिक आधार पर एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस इंडेक्स में शामिल कंपनियों में आरती इंडस्ट्रीज, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया, भारत फोर्ज, अरबिंदो फार्मास्युटिकल्स, एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज, प्रिसिजन फोर्जिंग्स, भारती हेक्साकॉम और सोना बीएलडब्ल्यू के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करने के बाद टॉप लूजर्स की सूची में शामिल रहे।
वहीं, प्रीमियर एनर्जीज, रिलैक्सो फुटवियर्स, एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स, दिल्ली वेरी, एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस, इमामी, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स और कमिंस इंडिया के शेयर 5 से 11 प्रतिशत की मजबूती के साथ टॉप गेनर्स की सूची में शामिल रहे।
स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट
लार्जकैप और मिडकैप की तरह, बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी Indo-Us trade deal की वजह से पिछले सप्ताह गिरावट के दौर में रहा। हालांकि, इस इंडेक्स में तुलनात्मक रूप से कम गिरावट दर्ज की गई। स्मॉलकैप इंडेक्स साप्ताहिक आधार पर 0.60 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
इस इंडेक्स में शामिल केआर रेल इंजीनियरिंग, हैम्पटन स्काई रियल्टी, सिंधु ट्रेड लिंक्स, ड्रीमफॉक्स सर्विसेज, सिगाची इंडस्ट्रीज, साधना नाइट्रोकेम, गरवारे हाईटेक फिल्म्स, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज, दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल कॉर्पोरेशन, इंडियन मेटल एंड फेरो अलॉयज, शारदा क्रॉपकेम और एनएसीएल इंडस्ट्रीज के शेयर 7 से 14 फीसदी की साप्ताहिक गिरावट के साथ टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे।
यह भी पढ़ेंः-रोजाना भागदौड़ करने वालों के बेस्ट हैं ये Bikes, भर-भर के देती हैं Mileage
Indo-Us trade deal से किसका रहा क्या हाल
वहीं दूसरी ओर, एक्मे सोलर होल्डिंग्स, पेनिनसुला लैंड्स, जॉन क्रॉकरिल इंडिया, जयप्रकाश पावर वेंचर्स, शिवा सीमेंट, डिश टीवी इंडिया और फोर्स मोटर्स के शेयर 15 से 39 फीसदी की साप्ताहिक मजबूती के साथ टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे।
इसी तरह Indo-Us trade deal से बीएसई आईटी इंडेक्स 3 फीसदी, कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स 2.7 फीसदी, ऑटोमोबाइल, मेटल, पीएसयू बैंक और एनर्जी इंडेक्स 2 फीसदी की साप्ताहिक गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, बीएसई एफएमसीजी इंडेक्स पिछले हफ्ते के कारोबार में 2 फीसदी उछला। इसी तरह, पावर इंडेक्स भी 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।