Technology काफी तेजी से हो रही है और कहा जाता है कि तकनीक जितनी लाभदायक है, उतनी ही नुकसानदायक भी है। तकनीकी ने लोगों के जीवन और काम को काफी आसान बनाया है लेकिन इसके गलत इस्तेमाल की वजह से लोगों की प्राइवेसी और फ्रीडम खतरे में पड़ गई है। आइए आपको बताते हैं कि Most Dangerous Technology के बारे में, जो भविष्य में इंसान के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती हैं।
Most Dangerous Technology : फेशियल रिकग्निशन

चेहरे की पहचान करने वाली फेसियल रिकग्निशन तकनीक सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम साबित हो रही है लेकिन Most Dangerous Technology में शामिल इस तकनीक का दुरूपयोग भी काफी तेजी से हो रहा है। यह टेक्नोलॉजी बायोमेट्रिक जानकारी से लेकर चेहरे, उंगलियों के निशान आदि को एकत्रित करती है। ऐसे में इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है।
स्मार्ट ड्रोन

Most Dangerous Technology में शामिल ड्रोन को पहले केवल मनोरंजन और फोटोग्राफी करने के लिए ही यूज किया जाता था, वहीं अब यह वारफेयर का हिस्सा बन गए हैं। स्मार्ट ड्रोन अपने आप निर्णय लेकर मिशन को अंजाम देने में सक्षम हो गए हैं। हालांकि, इन ड्रोन्स ने सैन्य कार्यों में तेजी और कुशलता लाने का काम किया है लेकिन तकनीकी गड़बड़ी होने पर यह काफी घातक सिद्ध हो सकती हैं।
एआई क्लोनिंग एंड डीपफेक

वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का प्रयोग काफी तेजी से बढ़ रहा है और इसके चलते लोगों के काम तो आसान हुए हैं लेकिन Most Dangerous Technology में यह भी शामिल है और इससे धोखाधड़ी के मामले काफी तेजी से बढ़ गए हैं। डीपफेक तकनीक में मशीन लर्निंग और फेस मैपिंग का इस्तेमाल कर डीपफेक वीडियोज तैयार कर दिए जाते हैं। इसके बाद इन वीडियोज के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर धन की उगाही करते हैं।
फेक न्यूज बॉट्स

ग्रोवर एआई सिस्टम केवल एक हेडलाइन पढ़कर पूरी खबर झूठी तैयार कर सकता है। यही नहीं OpenAI इस तरह के बॉट्स भी तैयार कर चुकी है जो कि बिल्कुल दिखने में असली जैसी खबरें तैयार कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इन बॉट्स को सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन अगर यह गलत हाथों में पहुंची तो लोकतंत्र के साथ ही सामाजिक समरसता के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकती हैं।
स्मार्ट डस्ट

Most Dangerous Technology में स्मार्ट डस्ट भी शामिल है। यह इतने छोटे होते हैं कि यह नमक के कण के बराबर होते हैं। इसमें सेंसर और कैमरे लगे हुए होते हैं, जो कि डेटा को रिकॉर्ड कर सकते हैं। सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में तो यह काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं लेकिन गलत लोगों के हाथों में पड़ने पर इसका मिसयूज हो सकता है।
यह भी पढ़ेंः-Push ANC Active-Dime Evo ईयरबड्स: जानें कीमत और खूबियाँ
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।