Tesla Electric Car आज यानी 15 July को भारत में लॉन्च होने जा रही है। कंपनी भारत में अपना पहला शोरूम खोलने वाली है। कंपनी के सीईओ एलन मस्क आज भारत के मुंबई शहर में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में पहले शोरूम की ओपनिंग करेंगे। कंपनी ने शोरूम के साथ ही सर्विस और वेयरहाउस सेंटर भी तैयार कर लिया है। इससे ग्राहकों को किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Showroom में ये चीजें होंगी खास

Tesla Electric Car की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने पिछले कई महीनों में चीन और अमेरिका से करीब 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 8 करोड़ रूपए के अलग-अलग सामान इंपोर्ट किए हैं। जिन सामानों को इंपोर्ट किया गया है, उनमें इलेक्ट्रिक गाड़ियों से लेकर चार्जिंग इक्विपमेंट्स और एक्सेसरीज शामिल हैं।

टेस्ला कंपनी न सिर्फ अपने शोरूम को बीकेसी में ओपे है, बल्कि भविष्य के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विस सपोर्ट पर भी कंपनी का प्लान तैयार है। बता दें कि BKC में कंपनी ने अपना शोरूम खोलने का निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि यह मुंबई का कमर्शियल इलाका है और यहां से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर ही कंपनी ने अपने सर्विस व वेयरहाउस सेंटर को भी तैयार किया है।

Model Y की होगी बिक्री

भारत में शोरूम ओपेन करने के साथ ही टेस्ला कंपनी ने अपनी बेस्ट सेलिंग टेस्ला इलेक्ट्रिक कार के Model Y की 6 यूनिट्स को इंपोर्ट किया है। कहा जा रहा है कि यह कारें शोरूम में मौजूद होंगी, जिसे भारतीय कस्टमर्स खरीद सकेंगे।

Tesla Electric Car: जानिए इसकी क्या हैं खूबियां

Tesla Electric Car के मॉडल वाई की खूबियों पर नजर डालें तो यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक मिड साइज एसयूवी है। यह दमदार रेंज के साथ ही पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसमें कंपनी दो वेरिएंट ऑफर करती है।

यह भी पढ़ेंः-iQOO Z10R भारत में लॉन्च की तैयारी में: डिजाइन और फीचर्स की जानकारी सामने आई

पहला लॉन्ग रेंज आरडब्ल्यूडी और दूसरा लॉन्ग रेंज एडब्ल्यूडी। यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 574 किलोमीटर तक की शानदार रेंज ऑफर करती है। यह केवल 4.6 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। बता दें कि टेस्ला इलेक्ट्रिक कार को लेकर भारत में काफी लंबे समय से रस्साकस्सी चल रही है और अब आज भारतीयों का इंतजार खत्म हो रहा है।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।