बिहार की राजनीति में लालू परिवार का काफी दबदबा है। लालू यादव के बाद तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल यानी RJD की कमान संभाल रहे हैं। लालू के बड़े बेटे Tej Pratap Yadav पर कई बार मंत्री रह चुके हैं लेकिन अब राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने तेज प्रताप को 6 सालों के लिए पार्टी से निकाल दिया है। इस बीच Tej Pratap Yadav की संपत्ति को लेकर काफी चर्चा चल रही है। हम आपको इस आर्टिकल में तेज प्रताप यादव की संपत्तियों के बारे में बताने वाले हैं।

सोशल मीडिया X पर दी जानकारी

अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को RJD से निकालने की जानकारी राजद सुप्रीमा लालू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी। पोस्ट में कहा कि तेज प्रताप को गैर जिम्मेदाराना व्यवहार व नैतिक मूल्यों की अवहेलना की वजह से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे बिहार में यह चर्चा का विषय बनी हुई है।

Tej Pratap Yadav : संपत्ति

लालू यादव के बड़े बेटे Tej Pratap Yadav के पास अकूत संपत्ति है। शपथ पत्र की मानें तो तेजप्रताप यादव की कुल संपत्ति 3.58 करोड़ रूपए है। इसमें उनकी कृषि योग्य भूमि, मकान के अलावा कई अचल संपत्तियां भी शामिल हैं।

इसके अलावा अपने शपथ पत्र में बताया था कि उनके बीएमडब्ल्यू सेडान कार, स्कोडा स्लाविया के अलावा एक होंडा सीबीआर 1000आरआर सुपरबाइक है। इसके अलावा गोपालगंज जिले के फुलवरिया और पटना में उनके पास कृषि व आवासीय भूमि भी है। उनके ऊपर 18.54 लाख रूपए का कर्ज भी है।

Shopping के भी हैं काफी शौकीन

लालू यादव के बड़े बेटे Tej Pratap Yadav शॉपिंग के भी काफी शौकीन हैं और अक्सर उन्हें मॉल्स में खरीदारी करते हुए स्पॉट किया जाता है। वर्तमान समय में विधायक के तौर पर मिल रहे वेतन के अलावा कृषि से होने वाली आमदनी उनकी आय का प्रमुख जरिया है।

2015 में पहली बार उन्होंने महुआ विधानसभा सीट से चुनाव जीता था और नीतीश सरकार में वह स्वास्थ्य मंत्री की कमान भी संभाल चुके हैं। इसके बाद 2020 चुनाव में समस्तीपुर जिले के हसनपुर सीट से जीते। 2022 में वह पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री बने। इसके बाद 28 जनवरी 2024 तक इस पद पर काम किया।

यह भी पढ़ेंः-Kia Seltos Hybrid 2026 में देगी दस्तक, 30 Kmpl माइलेज और दमदार फीचर्स के साथ मचाएगी धमाल