डिजिटल युग में तेज़ और स्थिर WiFi इंटरनेट अब केवल सुविधा नहीं, बल्कि एक ज़रूरत बन चुका है। चाहे ऑनलाइन काम हो, वीडियो कॉल्स या ओटीटी स्ट्रीमिंग, सब कुछ एक strong signal पर निर्भर करता है। हालांकि, अक्सर देखा गया है कि घर के कुछ हिस्सों में WiFi सिग्नल कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ये आसान और व्यावहारिक tech tips to boost WiFi signal आपके बेहद काम आ सकते हैं।

Tech Tips to Boost WiFi Signal : सही जगह रखें अपना राउटर

WiFi signal की ताकत बहुत हद तक इस पर निर्भर करती है कि आपने Router को कहां रखा है। Router को हमेशा घर के बीचों-बीच, खुली और ऊंची जगह पर रखना चाहिए। अगर Router किसी कोने, बंद अलमारी या दीवार के पीछे रखा है, तो सिग्नल पूरे घर में नहीं पहुंच पाएगा।

राउटर को किसी टेबल या शेल्फ पर रखें और इस बात का ध्यान रखें कि उसके आसपास माइक्रोवेव, मेटल की भारी चीजें या cordless phone न हों। कुछ लोग बेहतर कवरेज के लिए इसे सीलिंग पर भी लगवा लेते हैं। सही जगह चुने जाने पर सिग्नल में काफी फर्क आता है।

Tech Tips to Boost WiFi Signal : राउटर का रखें अपडेट और करें रीस्टार्ट

राउटर का फर्मवेयर समय-समय पर अपडेट करना उतना ही जरूरी है जितना मोबाइल या कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर। इससे न सिर्फ स्पीड सुधरती है, बल्कि security भी मज़बूत होती है। राउटर की सेटिंग्स में जाकर आप Updates चेक कर सकते हैं और latest firmware Install कर सकते हैं।

इसके अलावा, सप्ताह में कम से कम एक बार राउटर को Restart करना भी फायदेमंद होता है। लंबे समय तक लगातार चलते रहने से राउटर धीमा पड़ सकता है या ओवरलोड हो सकता है। रीस्टार्ट करने से device refresh हो जाती है और छोटी-मोटी समस्याएं खुद-ब-खुद ठीक हो जाती हैं।

Tech Tips to Boost WiFi Signal : रिपीटर, बूस्टर और कनेक्शन मैनेजमेंट का लें सहारा

यदि घर बड़ा है या दीवारें मोटी हैं तो सिग्नल हर कोने में नहीं पहुंचता। ऐसे में WiFi रिपीटर या बूस्टर का इस्तेमाल करें। ये डिवाइसेज सिग्नल को amplify करते हैं और उसकी पहुंच बढ़ा देते हैं। सेटअप आसान होता है—बस प्लग में लगाएं और सेट करें। इसके साथ-साथ, उन डिवाइसेज को WiFi से डिस्कनेक्ट करें जो तुरंत ज़रूरी नहीं हैं। स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, और अन्य गैजेट्स नेटवर्क पर बोझ डालते हैं और इससे स्पीड पर असर पड़ता है। राउटर की सेटिंग्स से आप कनेक्टेड डिवाइसेज को देखकर अनावश्यक डिवाइसेज को हटाकर नेटवर्क को फुर्सत दे सकते हैं।

इन आसान लेकिन प्रभावी tech tips to boost WiFi signal को अपनाकर आप अपने घर में किसी भी कोने में तेज और स्थिर इंटरनेट का आनंद उठा सकते हैं। घर बैठे ही इन उपायों से डिजिटल अनुभव को और बेहतर बनाना अब आपके हाथ में है।

इसे भी पढ़ेः- 45 डिग्री के पार हुआ पारा, Cooling नहीं कर रहा AC तो तुरंत कर लें ये काम