आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल हर क्षेत्र में काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है और अब चश्मों के मार्केट में भी इसका भरपूर उपयोग हो रहा है। जल्द ही भारतीय डीप टेक स्टार्टअप क्यूश्चन व्हाट्स रियल AI Powered Humble Smart Glass पेश करने वाली है, जो कि भारत का पहला एआई स्मार्ट ग्लास हो सकता है। यह स्मार्ट ग्लास न सिर्फ वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है, बल्कि म्यूजिक प्ले कर सकता है, नेविगेशन में मदद करता है और Conversation की समरी भी दे सकता है।
जानिए कब होगा लॉन्च
भारतीय डीप टेक स्टार्टअप क्यूश्चन व्हाट्स इस AI Powered Humble Smart Glass को इस महीने के अंत तक भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए अपने इस खास प्रोडक्ट को अनवील किया है। इसका पूरा फोकस यूटिलिटी, डिस्क्रिशन और कंटेक्सचुअल अवेयरनेस पर है। अभी तक कंपनी ने इस स्मार्ट ग्लास को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है लेकिन कहा जा रहा है कि Ray-Ban Meta जैसा ही हो सकता है।

Sunglasses की तरह कर पाएंगे इस्तेल
AI Powered Humble Smart Glass की खास बात यह होने वाली है कि आप इसे सनग्लासेस की तरह ही इस्तेमाल कर पाएंगे। जब इसे एआई असिस्टेंट को ‘Hey Humble’ वेक फ्रेज के साथ एक्टिवेट किया जाता है तो इसकी असली क्षमता का पता चलता है।
एक्टिव होने के बाद वॉयस कमांड के जरिए यह पॉइंट ऑफ व्यू वीडियोज को काफी आसानी से रिकॉर्ड कर सकता है, मीटिंग्स और बातचीत का सार भी दे सकता है, रिमाइंडर सेट कर सकता है, किसी भी जगह के लिए आपको डायरेक्शन दे सकता है और म्यूजिक को पूरी तरह हैंड्स फ्री व वॉयस इनपुट के साथ प्ले कर सकता है। इसकी एक और खासियत यह होने वाली है कि इसमें आपको रियल टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा भी मिलने वाली है।
यह भी पढ़ेंः-Photo Video Leak Online : ऑनलाइन लीक हुई निजी तस्वीरें या वीडियो? इन टूल्स की मदद से इंटरनेट से हटाएं
AI Powered Humble Smart Glass : प्रोमोशनल वीडियोज हो रहे जारी
AI Powered Humble Smart Glass को लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन कहा जा रहा है कि इस महीने के अंत तक इसे पेश किया जा सकता है। स्टार्टअप का कहना है कि इस डिवाइस की शिपिंग 2025 के आखिरी तिमाही में शुरू हो सकती है। अभी तक वेबसाइट पर इसका जिक्र नहीं है लेकिन सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसके प्रोमोशनल वीडियोज चल रहे हैं।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।