टाटा मोटर्स की मार्केट में एक से बढ़कर एक गाड़ियां मौजूद हैं और Tata Safari लंबे समय से ग्राहकों की पसंदीदा बनी हुई है। 6 और 7 सीटर लेआउट के साथ मार्केट में मौजूद इस कार को लोग खूब पसंद करते हैं। अगर आप इसे फुल पेमेंट के जरिए खरीदना नहीं चाहते हैं तो आप इसे Bank Loan के जरिए भी अपने घर ला सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Tata Safari की ऑन रोड प्राइस, अनुमानित बैंक लोन, ईएमआई आदि के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

Tata Safari: प्राइस

Tata Safari के प्राइस की बात करें तो यह 15.49 लाख रूपए के एक्स-शोरूम प्राइस से शुरू होती है और इसका टॉप वेरिएंट 26.79 लाख रूपए तक आता है। नोएडा में अगर Tata Safari के बेस मॉडल के ऑन रोड प्राइस पर नजर डालें तो यह 17.96 लाख रूपए है। हालांकि, अलग-अलग शहर व डीलरशिप के आधार पर इसकी कीमत अलग-अलग हो सकती है।

इतना करना होगा Down Payment

अगर आप 17.96 लाख रूपए के ऑन रोड प्राइस पर आने वाली Safari को खरीदना चाहते हैं तो आपको करीब 1.80 लाख रूपए डाउन पेमेंट देनी होगी। इसके लिए आपको 16.16 लाख रूपए का बैंक लोन कराना होगा। इस कार लोन पर बैंक एक निश्चित ब्याज लगाती है, जिससे हर महीने तय अमाउंट के तहत आपको EMI चुकानी पड़ती है। हालांकि, बैंक आपको कितना लोग अप्रूव्ड करती है, यह आपके Credit Score पर निर्भर करता है।

इतनी देनी होगी EMI

अगर आपको बैंक से 16.16 लाख रूपए का लोन 9 फीसदी के ब्याज दर पर मिल जाता है और आप इसे चार साल के लिए लेते हैं तो आपको हर महीने 40,200 रूपए चुकाने पड़ेंगे। अगर लोन आप पांच साल के लिए कराते हैं तो आपको 33,550 रूपए हर महीने EMI के रूप में चुकाने होंगे। अगर बैंक से आप अपने लोन की अवधि 6 साल के लिए करा लेते हैं तो आपको हर महीने 29,200 रूपए देने पड़ेंगे।

इसके अलावा 7 साल के लिए अगर लोन लेते हैं तो आपको हर महीने 26,000 रूपए की ईएमआई देनी होगी। हालांकि, Loan लेते समय आपको बैंक से संबंधित दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ना चाहिए क्योंकि सभी बैंकों की पॉलिसी अलग-अलग होती है। अगर आपने लोन लेते समय ध्यान नहीं दिया, तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ेंः-ये Air Cooler एसी को भी कर देता है फेल, जानिए इसकी खूबियां