महिंद्रा एंड महिंद्रा की माइक्रो एसयूवी Tata Punch ने भारतीय बाजार में धमाल मचा रखा है। ग्राहक इसे खूब खरीद रहे हैं। छोटी फैमिली के लिए यह कार काफी बेस्ट है। अपने स्टाइलिश डिजाइन के साथ ही मजबूत सेफ्टी और शानदार माइलेज की वजह से यह ग्राहकों की पसंदीदा बनकर उभरी है।

अगर आप वन टाइम पेमेंट नहीं करना चाहते हैं तो इसे Bank Loan कराकर भी अपने घर ला सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि Tata Punch को खरीदने के लिए आपको कितना डाउन पेमेंट करना होगा, इसकी ऑन रोड प्राइस कितनी है और आपको हर महीने कितनी ईएमआई देनी होगी।

इतनी है कीमत

Punch की शुरूआती कीमत की बात करें तो यह 6 लाख रूपए की कीमत से शुरू होती है। राजधानी दिल्ली में अगर इसके प्योर पेट्रोल वेरिएंट के ऑन रोड प्राइस को देखें तो यह 6.66 लाख रूपए की कीमत में आती है। आपकी कार के ऑन रोड प्राइस में इंश्योरेंस अमाउंट के अलावा RTO Charge भी शामिल होता है।

Tata Punch: EMI

अगर आप 6.66 लाख रूपए की कीमत में आने वाली Tata Punch को खरीदने के लिए 1 लाख रूपए का डाउन पेमेंट करते हैं तो आपको 5.66 लाख रूपए का बैंक लोन कराना होगा। हालांकि, आपका बैंक लोन कितना होगा और उस पर इंटरेस्ट रेट कितना लगेगा, यह आपके सिविल स्कोर पर डिपेंड करता है।

अगर आपका सिविल स्कोर अच्छा है तो आपको 9 प्रतिशत की ब्याज दर पर 5 साल यानी 60 महीनों के लिए बैंक लोन मिल सकता है। इस तरह आपको हर महीने करीब 12,000 रूपए की EMI भरनी होगी। इस तरह अगर आप हर महीने 12,000 रूपए की सेविंग कर लेते हैं तो टाटा पंच को अभी आप अपने घर ला सकते हैं। 60 महीनों के भीतर आपको 5.66 लाख के बैंक लोन पर करीब 1.40 लाख रूपए ब्याज भरना होगा।

इतना देनी है Mileage

Tata Punch को आप पेट्रोल और सीएनजी दोनों ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसका पेट्रोल मॉडल 20.09 किलोमीटर प्रति लीटर मैनुअल और 18.8 लीटर किलोमीटर प्रति लीटर एएमटी तक देने में सक्षम है। इसकके अलावा सीएनजी मॉडल 26.99 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देने में सक्षम है।

चीनी चाल से भारत के Automobile Industry पर मंडरा रहा खतरा, रूक सकता है वाहनों का उत्पादन