Electric Vehicles का बाजार काफी तेजी से भारत में ग्रो कर रहा है और ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच म अधिक से अधिक Market Cap पर कब्ज़ा करने की होड़ मची हुई है। Mahindra और MG जैसी कम्पनियाँ धड़ाधड़ Electric Vehicles को लॉन्च कर रही हैं लेकिन Tata Motors का दबदबा इस सेगमेंट में कायम है। कंपनी की Electric Cars ग्राहकों को खूब लुभा रही हैं।
बिक गयीं इतनी Units
Tata Motors की Sales Report पर नजर डालें तो June 2025 में कंपनी ने 4,708 इलेक्ट्रिक वाहनों को बेचने में सफलता हासिल की है। मासिक आधार पर इसमें 8.21 प्रतिशत और सालाना आधार पर यह 2.48 प्रतिशत ज्यादा रही है। May 2025 में इसकी 4,351 Units सेल हुई थी।
ये है चिंता की बात
Tata Motors की गाड़ियां तो सेल हो रही हैं लेकिन कंपनी के लिए चिंता की बात यह है कि अन्य कंपनियों के मुकाबले उसकी Growth धीमी है। हालांकि, Market Cap के मामले में उसका Electric Vehicles के सेगमेंट में दबदबा है। इसके पीछे वजह मानी जा रही है कि इसके Electric Cars के मॉडल लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं और इसका चार्जिंग नेटवर्क काफी फैल गया है।
JSW MG Motor का ये है हाल

Tata Motors को कड़ी टक्कर दे रही जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर की बात करें तो जून 2025 में कंपनी ने 3,972 इलेक्ट्रिक व्हीकल को बेचकर दूसरा स्थान हासिल किया है। इसकी मंथली ग्रोथ 5.50 प्रतिशत का रहा है। May 2025 में कंपनी ने 3,765 यूनिट्स को बेचने में सफलता हासिल की थी। हालांकि सालाना आधार पर कंपनी की सेल में बंपर बढ़ोतरी हुई है और यह आंकड़ा 168.38 प्रतिशत का रहा है। जून 2025 में कंपनी ने सिर्फ 1480 यूनिट्स को बेचने में सफलता हासिल की थी।
Tata Motors की Mahindra का यह है हाल
Tata Motors को कड़ी टक्कर देने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा की बात करें तो जून 2025 में कंपनी ने 3,029 यूनिट्स को बेचने में सफलता हासिल की है, जबकि May 2025 में इसने केवल 2,632 यूनिट्स को ही सेल किया था। मासिक आधार पर इसकी ग्रोथ 15.08 प्रतिशत और सालाना आधार पर 523.25 प्रतिशत की रही है। जून 2024 की बात करें तो इसकी 486 यूनिट्स ही केवल सेल हुई थी।
यह भी पढ़ेंः-Mahindra XUV 3XO RevX: महिंद्रा XUV 3XO RevX सीरीज भारत में लॉन्च, बजट में मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स
ऐसा है भारत का EV बाजार

भारत के EV Market की बात करें तो देश में June 2025 में कुल 13,178 वाहनों की बिक्री हुई है। यह June 2024 की तुलना में 79.95 प्रतिशत ज्यादा रही है क्योंकि जून 2024 में केवल 7,323 Units ही सेल हुई थीं।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।