Tata Motors की Tata Harrier EV मार्केट में दस्तक दे चुकी है और इसे बीते 03 जून 2025 को ही लॉन्च किया गया है। जल्द ही इस एसयूवी की बुकिंग भी शुरू होने वाली है।

इसकी जबरदस्त रेंज और स्पेसिफिकेशन्स के चलते लोगों से इसको जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। अगर आप भी Tata Harrier EV को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको बैंक लोन के बारे में सारी डिटेल देने वाले हैं। इस पर आपको कितना डाउन पेमेंट देना होगा और कितनी ईएमआई देनी होगी।

Tata Harrier EV : Price

कीमत की बात करें तो Tata Harrier EV का बेस वेरिएंट एडवेंचर 13.49 लाख रूपए के एक्स-शोरूम प्राइस से शुरू होता है। अगर आप इसे दिल्ली में खरीदते हैं तो इसकी ऑन रोड प्राइस करीब 22.79 लाख रूपए पड़ेगी। इसमें आपको 1.05 लाख रूपए RTO रजिस्ट्रेशन और करीब 21 हजार रूपए इंश्योरेंस के चुकाने पड़ेंगे।

इतनी देनी होगी EMI

अगर आप 22.79 लाख रूपए के ऑन रोड प्राइस में आने वाली Tata Harrier EV को खरीदने जा रहे हैं और इसके लिए आप 5 लाख रूपए डाउन पेमेंट करते हैं तो आपको करीब 17.79 लाख रूपए का बैंक लोन लेना होगा।

अगर आपको बैंक से 17.79 लाख रूपए का लोन 9 फीसदी के ब्याज पर सात साल यानी 84 महीनों के लिए मिल जाता है तो आपको हर महीने 28,637 रूपए की EMI भरनी होगी। हालांकि, बैंक से आपका लोन कितना मंजूर होता है और उस पर कितनी ब्याज दर लगती है, यह काफी हद तक आपके क्रेडिट स्कोर पर डिपेंड करता है।

इतनी महंगी पड़ेगी आपको कार

अगर आप Harrier EV को बैंक लोन के जरिए खरीदने जा रहे हैं तो उसके बारे में पूरा गुणा-गणित बिठाना जरूरी है वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। अगर आप 17.79 लाख रूपए का लोन 9 फीसदी की ब्याज दर पर सात सालों के लिए ले रहे हैं तो आपकी हर महीने 28,637 रूपए EMI जाएगी।

इस तरह से सात सालों के भीतर आपको इतने बैंक लोन पर करीब 6.25 लाख रूपए ब्याज के तौर पर चुकाने होंगे। इस तरह कुल मिलाकर टाटा हैरियर ईवी आपको 29.05 लाख रूपए में पड़ने वाली है।

यह भी पढ़ें-Top-5 Bikes with ABS under 1, 00,000: परफॉरमेंस के साथ माइलेज में भी दमदार