Electric Cars की बाजार काफी तेजी से बढ़ रही है और ऑटोमोबाइल कंपनियां अलग-अलग फीचर्स और रेंज के साथ EV Cars लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में मार्केट में मौजूद Tata Curvv EV vs Mahindra BE 6 को लेकर आप भी परेशान हैं कि दोनों में से कौन बेहतर है तो हम आपको दोनों की तुलना करके इसकी रेंज, फीचर्स, कीमत के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

Tata Curvv EV vs Mahindra BE 6: Price

Tata Curvv EV vs Mahindra BE 6 ईवी की प्राइस की बात करें तो टाटा कर्व ईवी की शुरूआती Ex-Showroom प्राइस 17,49,000 रूपए रखी गई है, जबकि महिंद्रा बीई6 की कीमत 19,64,999 रूपए Ex-showroom है। इस तरह रेट के मामले में दोनों EVs में करीब 2 लाख का अंतर है।

Power And Battery

Tata Curvv EV

पॉवर और बैटरी के मामले में दोनों EVs काफी दमदार हैं। Tata Curvv EV vs Mahindra BE 6 ईवी के पावर की बात करें तो टाटा कर्व ईवी में 45kWh की हाई एनर्जी डेंसिटी लिथियम आयन बैटरी मिलती है। इसके साथ ही इसमें पर्मानेंट मैग्नेज सिंक्रोनॉज मोटर दिया गया है, जो कि 110 kw की पावर और 215nm का टॉर्क जनरेट करता है।

महिंद्रा बीई6 की बात करें तो इसमें 59kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक कंपनी ऑफर करती है। इसमें टाटा कर्व ईवी की तरह ही मोटर दिया गया है, जो कि 170 kw की पावर और 380 nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

Range and Speed

Mahindra BE 6

Tata Curvv EV vs Mahindra BE 6 ईवी के रेंज और स्पीड की बात करें तो आटा कर्व ईवी आपको सिंगल चार्जिंग में 502 किलोमीटर का शानदार Range देने में सक्षम है और इसे 7.2 kw एसी फास्ट चार्जर के साथ चार्ज किया जा सकता है। यह 0-100 किलोमीटर की स्पीड 8.6 Second में पकड़ सकती है। महिंद्रा ईवी6 की बात करें तो यह सिंगल चार्जिंग में 557 किलोमीटर की शानदार Range देती है।

इसके अलावा इसमें भी आपको 7.2kw का फास्ट चार्जर भी मिलता है, जो कि इसे कुछ मिनटों में ही चार्ज कर देता है। स्पीड की बात करें तो महिंद्रा बीई6 6.7 Second से भी कम समय में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। टाटा कर्व ईवी में फ्रंट और रियर व्हील में डिक्स ब्रेक मिलता है, वहीं महिंद्रा बीई6 में भी फ्रंट और रियर व्हील में डिस्क ब्रेक ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ेंः-Apache-Pulsar को टक्कर देने आई बाइक का बुरा हाल, फरवरी में 80% तक गिर गई Sale