देश में Full Size SUV की भी जबरदस्त डिमांड रहती है और बेहतरीन कंफर्ट, स्पेस और हाई परफॉर्मेंस के चलते लोग इनके दीवाने हैं। मार्च महीने की सामने आई सेल रिपोर्ट के मुताबिक Full Size SUV Toyota Fortuner की लोगों ने जमकर खरीद की और यह सेल के मामले में नंबर-एक पर रही। आइए नजर डालते हैं Toyota Fortuner के अवाला ग्राहकों ने और कौन सी कारें पसंद की हैं।

Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

मार्च 2025 की सेल रिपोर्ट पर गौर करें तो Toyota Fortuner की कुल 3,392 यूनिट्स बिकी हैं। इस बिक्री के साथ यह फुल साइज एसयूवी की सेल के मामले में पहले स्थान पर रही। सालाना आधार पर देखें तो साल 2024 के मार्च महीने में इसकी 3,621 यूनिट बिकी थीं। इस तरह से फॉर्च्यूनर की सेल में करीब 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

इसकी कीमत 33.78 लाख रूपए से शुरू होती है, जो कि 51.94 लाख रूपए एक्स-शोरूम प्राइस तक जाती है। 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल कंसोल और एंड्रॉयड/एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी जैसे तमाम सारे फीचर्स मिलते हैं, जिनके ग्राहक दीवाने हैं।

Jeep Meridian

Jeep Meridian

Full Size SUV की बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर काबिज Jeep Meridian की कुल 112 यूनिट्स सेल हुई हैं। सालाना आधार पर अगर देखें तो पिछले साल 2024 के मार्च महीने में इसकी 96 यूनिट बिकी थीं। इस तरह इसकी सेल में 17 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

MG Gloster

MG Gloster

सेल के मामले में यह तीसरे स्थान पर रही और मार्च 2025 में 100 नए ग्राहकों ने इस Full Size SUV को खरीदा। सालाना आधार पर देखें तो इसकी बिक्री में 24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल मार्च 2024 में इसकी कुल 131 यूनिट को ग्राहकों ने खरीदा था।

Skoda Kodiaq

Skoda Kodiaq

Full Size SUV में Skoda Kodiaq को भी ग्राहक पसंद करते हैं और मार्च 2025 में इसकी मात्र 13 यूनिट ही बिकी हैं। इस तरह इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 90 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल मार्च 2024 में इसकी कुल 136 यूनिट सेल हुई थीं।

यह भी पढ़ेंः-Maruti Suzuki Baleno के इस वैरिएंट को मात्र 2 लाख रुपये देकर ला सकते हैं घर, जानें महीने की EMI