करीब 9 महीनों से अंतरिक्ष में फंसे Sunita Williams और Butch Wilmore की धरती पर आज वापसी होने वाली है। इन दोनों यात्रियों को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए केवल 8 दिन के लिए ही अंतरिक्ष मिशन पर भेजा था। इस बीच कहा जा रहा है कि Sunita Williams और Butch Wilmore को NSAS Overtime के तौर पर केवल 347 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करेगा। आइए जानते हैं कि क्या है NASA का सैलरी स्ट्रक्चर और किस तरह नासा अपने कर्मचारियों को ओवरटाइम का भुगतान करता है।
Sunita Williams और Butch Wilmore के साथ भी रहेगा सेम रूल
किसी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त समय में काम करने के लिए अक्सर Overtime मिलता है लेकिन यह अंतरिक्ष यात्रियों पर लागू नहीं होता है। 8 दिन के मिशन पर गए Sunita Williams और Butch Wilmore 9 महीने तक अंतरिक्ष में फंसे रहे। ऐसे में NASA के सैलरी स्ट्रक्चर के मुताबिक आईएसएस भेजे गए अंतरिक्ष यात्रियों को किसी भी वजह से अतिरिक्त समय बिताने पर कोई पर ओवरटाइम नहीं देता है।
ऐसा है NASA का सैलरी स्ट्रक्चर
NASA के सैलरी स्ट्रक्चर की बात करें तो अंतरिक्ष यात्री सैलरीड एंप्लाई हैं और ये GS-15 सैलरी ग्रेड के अंतर्गत आते हैं। इस तरह अंतरिक्ष यात्रियों को 125,133 डॉलर से लेकर 162,672 डॉलर तक का भुगतान मिलता है। इसे अगर Indian Currency में देखें तो इनकी सालाना सैलरी 1.08 करोड़ से लेकर 1.41 करोड़ तक होती है। इस Structure में हाई रिस्क, बिजी शेड्यूल और लंबे समय तक एकांतवास में रहने के बावजूद Overtime को कोई प्राविधान नही है।
सिर्फ 4 डॉलर प्रतिदिन का मिलेगा आकस्मिक व्यय
NASA द्वारा अंतरिक्ष यात्रियों को मिशन के दौरान सभी आवश्यक खर्चों जैसे- भोजन, आवास और परिवहन के लिए भुगतान किया जाता है। यह खर्च अंतरिक्ष में जाने पर ही नहीं, बल्कि धरती पर Training के दौरान भी मिलता है। अगर किसी तरह के अतिरिक्त मुआवजे की बात करें तो यह सिर्फ अतिरिक्त व्यय के लिए दिया जाता है। यह करीब-करीब $4 प्रतिदिन होता है यानी इंडियन करेंसी में 347 रूपए।
Sunita Williams और Butch Wilmore को हर दिन 347 रूपए के हिसाब से अतिरिक्त व्यय का पैसा ही मिलेगा। Indian Currency में देखें तो इन दोनों यात्रियों को 300 दिनों के हिसाब से 1,04,100 रूपए मिलने वाले हैं। इसे NASA के हिसाब से Overtime न कहकर अतिरिक्त व्यय राशि कहा जाता है।
यह भी पढ़ेंः-EliteBook AI Laptop Launch : प्रोफेशनल्स के लिए लॉन्च हुआ HP का धांसू लैपटॉप, मिलेंगे एडवांस AI फीचर्स