सोमवार को Share Market ने निवेशकों को कई भावनात्मक झटके दिए। सुबह के सत्र की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई, जिसने निवेशकों को चिंतित कर दिया। हालांकि, दोपहर तक बाजार ने खुद को संभालते हुए तेजी का प्रदर्शन किया और निफ्टी-सेंसेक्स ने ऊंचाई के नए स्तर छुए। लेकिन जैसे ही कामकाज का अंतिम घंटा आया, अचानक पैनिक सेलिंग का माहौल बन गया। इससे Share Market अपने उच्चतम स्तर से फिसलते हुए भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स अपने इंट्राडे हाई 79,092.70 से 876 अंक गिरकर 78,216.73 पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी भी अपने 23,915.35 के उच्चतम स्तर से 255.35 अंक की गिरावट के साथ 23,660 पर ठहरा। शुक्रवार के मुकाबले निफ्टी 0.64% और सेंसेक्स 0.61% की गिरावट में रहे।

इन शेयरों ने संभाली Share Market की नब्ज़

तेजी के इस उतार-चढ़ाव भरे माहौल में कुछ शेयरों ने मजबूती से निवेशकों का भरोसा बनाए रखा। Adani Enterprises ने 7.57% की शानदार बढ़त के साथ 2,592 के स्तर पर बंद होकर दिन के स्टार परफॉर्मर का खिताब हासिल किया। टेक सेक्टर ने भी बाजी मारी, जिसमें HCL Tech 1.96% की बढ़त के साथ 1,929 पर और Tech Mahindra 1.71% की तेजी के साथ 1,741 पर बंद हुआ। Sun Pharma ने भी 1.22% की उछाल दर्ज की और 1,884 के स्तर पर बंद हुआ। बैंकिंग सेक्टर में IndusInd Bank 1.06% की तेजी के साथ 963.50 पर क्लोज हुआ।

कई शेयरों को झेलनी पड़ी गिरावट

दूसरी ओर, मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों ने बाजार की गिरावट को बढ़ाया। Hindalco के शेयर 2.65% की गिरावट के साथ 601.10 पर बंद हुए। BEL ने 2.45% की गिरावट के साथ 284.90 और Tata Motors 2.25% गिरकर 733.65 पर क्लोज हुआ। सरकारी कंपनी ONGC भी 1.80% की गिरावट के साथ 232.65 पर बंद हुई।

सेक्टर आधारित प्रदर्शन

फॉर्मा और आईटी सेक्टर ने Share Market को थोड़ी राहत दी। निफ्टी फॉर्मा 1.01% की बढ़त के साथ 23,241 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी आईटी 0.57% चढ़कर 43,971 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी एफएमसीजी ने 0.31% की हल्की बढ़त के साथ 56,618 का स्तर छुआ।

इसके विपरीत, बैंक निफ्टी 0.70% गिरकर 50,953 पर और निफ्टी मेटल 1.27% की गिरावट के साथ 8,610 पर बंद हुआ। निफ्टी ऑटो ने 1.43% की गिरावट दर्ज की और 22,768 के स्तर पर क्लोज हुआ।

Also Read : Sri Adhikari Brothers: 1 साल में 60000% तक चढ़ गया यह पेनी स्टाँक, ₹3 से ₹1700 के ऊपर पहुंचा दाम