Starlink की भारत लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारियां सामने आईं! जानें प्लान से लेकर उपलब्धता तक, क्या Airtel-Jio की होगी परेशानी?

Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink जल्द ही भारत में अपने सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रही है। सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं और अब फाइनल अप्रूवल का इंतजार है। कंपनी अपने सेवाएं जल्द ही लॉन्च कर सकती है। लेकिन क्या यह Airtel, Jio जैसी कंपनियों पर असर डालेगा और कीमतें क्या होंगी? हम आपको सारे सवालों का उत्तर देंगे।

Starlink का भारत में प्लान

एक रिपोर्ट के अनुसार, Starlink शुरू में 600Gbps से 700Gbps का बैंडविड्थ पेश करेगा। इस पहले चरण में कुछ चुने हुए शहरी क्षेत्रों में 30,000 से 50,000 यूजर्स को सेवा मिलेगी। कंपनी का लक्ष्य 2027 तक बैंडविड्थ को बढ़ाकर 3 Tbps करना है, जिससे देशभर में लाखों यूजर्स को कनेक्ट किया जा सकेगा, बशर्ते सभी रेगुलेटरी अप्रूवल्स मिलें। यह हाई-स्पीड इंटरनेट खासकर दूरदराज और अंडरसर्व्ड इलाकों के लिए होगा, जहाँ पारंपरिक ब्रॉडबैंड उपलब्ध नहीं है या बेहद खराब है।

क्या मिलेगा अनलिमिटेड डेटा?

रिपोर्ट के मुताबिक, Starlink के मंथली प्लान्स भारत में लगभग $10 (करीब 850 रुपये) से शुरू हो सकते हैं। शुरुआती प्रोमोशनल ऑफर्स में अनलिमिटेड डेटा भी हो सकता है, जिससे अधिकतम यूजर्स जुड़ सकें। यह कीमत अंतर राष्ट्रीय बाजारों के मुकाबले काफी सस्ती है।

उदाहरण के लिए, अमेरिका में स्टारलिंक का रेजिडेंशियल प्लान $80 (लगभग 6,800 रुपये) प्रति माह है। भारत में इतनी कम कीमत Starlink को Jio, Airtel, और Vi जैसे दिग्गज टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले मजबूत बनाएगी। हालांकि, इन कंपनियों को तत्काल कोई खतरा नहीं होगा।

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट के लिए रेगुलेटरी खर्च ज्यादा हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने शहरी यूजर्स के लिए 500 रुपये प्रति माह का अतिरिक्त चार्ज, 4% रेवेन्यू चार्ज, 8% लाइसेंसिंग फीस और 3,500 रुपये का वार्षिक स्पेक्ट्रम ब्लॉक चार्ज प्रस्तावित किया है।

ये रेगुलेशन्स अभी सरकारी मंजूरी का इंतज़ार कर रहे हैं। फिर भी, स्टारलिंक कम कीमतों के साथ मार्किट में उतरेगा, ताकि 10 मिलियन यूजर्स के लक्ष्‍य को हासिल कर सके और ऊँची स्पेक्ट्रम व इन्फ्रास्ट्रक्चर लागत को संतुलित कर सके।

हार्डवेयर की लागत कितनी होगी?

स्टारलिंक सेवाओं का उपयोग करने के लिए, यूजर्स को एक हार्डवेयर किट खरीदनी होगी, जिसमें सैटेलाइट डिश (“Dishy”) और Wi-Fi राउटर शामिल हैं। अमेरिका में इस किट की कीमत $349 (लगभग 29,700 रुपये) है, जबकि पोर्टेबल Starlink Mini किट की कीमत $599 (लगभग 43,000 रुपये) है। भारत में हार्डवेयर की कीमत अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह 20,000 से 50,000 रुपये के बीच हो सकती है।

यदि स्टारलिंक लोकल प्रोडक्शन या फाइनेंसिंग विकल्प प्रदान करता है, तो यह लागत कम हो सकती है। अमेरिका में स्टारलिंक के Roam प्लान्स $50 (लगभग 4,200 रुपये) से शुरू होते हैं, जो यात्रा करने वालों के लिए हैं और भारत में भी ऐसे प्लान्स पेश किए जा सकते हैं।

स्पीड और कवरेज

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में स्टारलिंक की इंटरनेट स्पीड 25 Mbps से 220 Mbps तक हो सकती है, जो स्थान, सैटेलाइट कवरेज, और नेटवर्क कंजेशन पर निर्भर करेगी। यह स्पीड शहरी फाइबर प्लान्स की तुलना में कम हो सकती है, लेकिन ग्रामीण यूजर्स के लिए यह किसी क्रांति से कम नहीं होगी।

स्टारलिंक के 7,000+ लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट्स लो-लेटेंसी कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं, जो ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉलिंग और स्ट्रीमिंग के लिए आदर्श हैं। हालांकि, IIFL Research के अनुसार, भारत का भौगोलिक कवरेज वैश्विक सैटेलाइट क्षमताओं का केवल 0.7-0.8% है, यानी किसी भी वक्त केवल 700-800 सैटेलाइट्स भारत को कवर करेंगे।

इसे भी पढ़ेंः- Free Fire Max में अपडेट हुआ 'डेली स्पेशल' सेक्शन: आधी कीमत में पाएं Lucky Koi बंडल और अन्य प्रीमियम आइटम्स

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।