Actor Kota Rao : तेलुगू फिल्म जगत से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है, जिसने सिनेमा प्रेमियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। अनुभवी अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का रविवार, 13 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे हैदराबाद स्थित उनके घर पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन के समय वह 83 वर्ष के थे।

कोटा श्रीनिवास राव ने थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और बाद में तेलुगू सिनेमा में एक खास मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई, खासकर जब उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई। उनके जाने से न सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है।

Veteran Kota Rao Die: डॉक्टर बनना चाहते थे कोटा राव

कोटा श्रीनिवास राव का जन्म 10 जुलाई 1942 को आंध्र प्रदेश के कांकीपाडु में हुआ था। वह एक सम्मानित परिवार से थे और उनके पिता डॉक्टर थे। शुरू में कोटा भी डॉक्टर बनना चाहते थे, लेकिन बाद में उनका रुझान एक्टिंग की ओर हो गया। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उन्होंने थिएटर करना शुरू किया और साथ ही स्टेट बैंक में नौकरी भी की।

साल 1978 में उन्होंने फिल्म प्रणाम खरीदु से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। बाद में वह राजनीति में आए और 1999 में विधायक बने। एक बार उनकी मौत की झूठी खबर भी आई थी, जिसे उन्होंने वीडियो जारी कर खारिज किया था। उन्होंने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

सीएम चांद बाबू ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कोटा (Veteran Kota Rao Dies) श्रीनिवास राव के जाने पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि कोटा जी ने अपने अभिनय और रंगमंच के अनुभव से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

खासकर जब वो नकारात्मक या गंभीर रोल करते थे, तो दर्शक भी उन्हें खूब पसंद करते थे। चार दशकों तक उन्होंने जिस मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में योगदान दिया, वो हमेशा याद रहेगा। नायडू ने यह भी याद किया कि 1999 में उन्होंने विधायक बनकर जनता की सेवा की थी। उन्होंने परिवार वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ेंः- Huge Discount! Amazon Prime Day 2025 : Rs. 1.30 लाख वाला Samsung Galaxy S24 Ultra अब मिल रहा है सिर्फ Rs. 74,999 में

Actor Kota Rao : इन फिल्मों में दिखी बेहतरीन एक्टिंग

Kota Rao ने अपने करियर में ढेरों फिल्मों में काम किया, लेकिन कुछ फिल्मों में उनकी एक्टिंग ने खास पहचान बनाई। उनके बेहतरीन काम की बात करें तो आहा ना पेल्लांता, प्रतिगतना, खैदी नंबर 786, शिवा और यमलीला जैसी फिल्में आज भी लोगों को याद हैं। इन फिल्मों में उनके रोल ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।

मिले कई बड़े सम्मान

सिनेमा की दुनिया में लंबे समय तक योगदान देने के लिए Kota Rao को कई पुरस्कार मिले। साल 2015 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा। इसके अलावा भी उन्हें कई बार उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया था।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।