अगर आपके पास बजट कम है और आप किसी हाई परफॉर्मेंस वाली SUV को अपना बनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं। आप हर महीने केवल 15,000 रूपए की ईएमआई भरकर Skoda Kylaq को अपने घर ला सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इसकी कीमत कितनी है, कितना डाउन पेमेंट देना होगा और आपको कितना बैंक लोन कराना होगा।

Skoda Kylaq : कीमत

Skoda Kylaq के कीमत की बात करें भारतीय बाजार में इसके बेस क्लासिक वेरिएंट की कीमत 8.25 लाख रूपए एक्स-शोरूम है। इसके ऑन रोड प्राइस की बात करें तो यह 9.33 लाख रूपए की कीमत में आती है। दरअसल, ऑन रोड प्राइस में RTO Fees के साथ Insurance का भी मोटा अमाउंट शामिल होता है।

इतना देना होगा डाउन पेमेंट

Skoda Kylaq को अगर आप खरीदने का मन बना रहे हैं तो केवल 2 लाख रूपए देकर आप इसे फाइनेंस करा सकते हैं। अगर आप 9.33 लाख रूपए के ऑन रोड प्राइस में आने वाली इस SUV को खरीदते हैं तो आपको बैंक से 7.33 लाख रूपए का लोन लेना होगा।

इस लोन पर बैंक द्वारा लगाए गए ब्याज के अनुसार आपको हर महीने एक निश्चित ईएमआई का भुगतान करना होगा। हालांकि, आपका बैंक लोन कितना अप्रूव होता है, यह काफी हद तक आपके सिविल स्कोर पर डिपेंड करता है। अगर आपका सिविल स्कोर कमजोर है तो आपको डाउन पेमेंट की रकम बढ़ानी भी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ेंः-इस हफ्ते बाजार में दस्तक देगा Samsung Galaxy F36 5G Smartphone, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

हर महीने इतनी देनी होगी EMI

अगर आप 9.33 लाख रूपए की कीमत में आने वाली Skoda Kylaq को 2 लाख के डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं और आपको 7.33 लाख रूपए का बैंक लोन 9 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिल जाता है तो आपको हर महीने ईएमआई भरनी होगी।

अगर आप अपने लोन का टेन्योर 5 साल यानी 60 महीनों के लिए करा लेते हैं तो आपको हर महीने 15,000 रूपए की ईएमआई भरनी होगी। इसके अलावा अगर आप डाउन पेमेंट की रकम को बढ़ा देते हैं या फिर लोन के टेन्योर को बढ़ा देते हैं तो हर महीने आपकी ईएमआई कम भी हो सकती है।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।