नई दिल्ली: 9 जुलाई से लगातार दबाव झेल रहे घरेलू Share market ने आज शानदार वापसी की। इसके साथ ही वैश्विक दबाव के कारण जारी गिरावट भी आज थम गई। माना जा रहा है कि रेपो रेट में कटौती की उम्मीद, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, वैश्विक बाजार से मिले समर्थन और आईटी सेक्टर में खरीदारी के चलते Share market मजबूती के साथ बंद हो पाया।
प्रशांत धामी ने दी सलाह
धामी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष प्रशांत धामी का कहना है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट का सिलसिला जारी है। जून महीने में खुदरा मुद्रास्फीति दर मई के 2.82 प्रतिशत से घटकर 2…
[6:13 pm, 15/7/2025] Dharmesh Yadav: इन चार कारणों से Share market में लौटी रौनक, मार्केट एक्सपर्ट्स ने दी छोटे कारोबारियों को बड़ी चेतावनी
Share market boom returned due to four reasons, market experts advised investors to be cautious
नई दिल्ली: 9 जुलाई से लगातार दबाव झेल रहे घरेलू Share market ने आज शानदार वापसी की। इसके साथ ही वैश्विक दबाव के कारण जारी गिरावट भी आज थम गई। माना जा रहा है कि रेपो रेट में कटौती की उम्मीद, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, वैश्विक बाजार से मिले समर्थन और आईटी सेक्टर में खरीदारी के चलते Share market मजबूती के साथ बंद हो पाया।
प्रशांत धामी ने दी सलाह
धामी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष प्रशांत धामी का कहना है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट का सिलसिला जारी है। जून महीने में खुदरा मुद्रास्फीति दर मई के 2.82 प्रतिशत से घटकर 2.50 प्रतिशत पर आ गई है। सालाना आधार पर जून 2024 में खुदरा मुद्रास्फीति दर 5.08 प्रतिशत के स्तर पर थी। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा एक बार फिर ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है।
प्रशांत धामी का कहना है कि ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के अलावा घरेलू Share market को आज वैश्विक बाजार से भी अच्छा खासा समर्थन मिला। अमेरिकी Share market भी पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहा। इसी तरह, आज एशियाई बाजारों में भी मजबूती का माहौल रहा। इसका असर घरेलू Share market में भी सकारात्मक रुख के रूप में देखने को मिला।
यह भी पढ़ेंः- Photo Video Leak Online : ऑनलाइन लीक हुई निजी तस्वीरें या वीडियो? इन टूल्स की मदद से इंटरनेट से हटाएं
Share market में कच्चे तेल से बना माहौल
इसी तरह, खुराना सिक्योरिटीज एंड फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ रवि चंदर खुराना का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने घरेलू Share market में भी उत्साह का माहौल बनाया। ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत आज 39 प्रतिशत तक गिर गई। ब्रेंट क्रूड आज 68.55 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गया।
कच्चे तेल की कीमत में गिरावट भारत जैसे देश को व्यापार घाटे को नियंत्रित करने में काफी मदद करती है। इसका असर अर्थव्यवस्था से जुड़े लगभग सभी क्षेत्रों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलता है। खुराना के अनुसार, आज आईटी सेक्टर में आई तेजी ने भी घरेलू Share market को काफी सहारा दिया। यह सेक्टर पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट का सामना कर रहा था।
छोटे कारोबारियों को चेतावनी
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू Share market में आज मजबूती के संकेत मिले हैं, लेकिन वैश्विक बाजार में अभी भी उथल-पुथल जारी है। ऐसे में छोटे कारोबारियों को अपने निवेश की योजना सोच-समझकर बनानी चाहिए, अन्यथा उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।