Indian Market में 7 Seater Cars की डिमांड काफी रहती है और लोग Family के लिए इन कारों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी Seven Seater Cars Under 10 Lakh के बजट में ढूढ़ रहे हैं तो Market में Mahindra, Reno से लेकर Maruti Suzuki शानदार गाड़ियाँ offer करती हैं। आइए डालते हैं इनकी डिटेल्स पर एक नजर।

Seven Seater Cars Under 10 Lakh : Maruti Ertiga

Maruti Suzuki की सबसे डिमांडेड गाड़ियों में से एक Maruti Ertiga Seven Seater Cars Under 10 Lakh में आपके लिए बेस्ट Option साबित हो सकती है। इसके एक्स शोरूम प्राइस की बात करें तो यह 8.84 लाख रूपए से शुरू होती है और इसके Top Model की प्राइस 13.13 लाख रूपए तक जाती है। फीचर्स की बात करें कंपनी इसे दो पावरट्रेन में पेश करती है।

इसे आप Petrol या CNG पावरट्रेन में खरीद सकते हैं। इसके कुल नौ वेरिएंट्स मार्केट में मौजूद हैं, जिसमें सात पेट्रोल वेरिएंट और दो सीएनजी वेरिएंट हैं। इस 7 सीटर कार में K15C स्मार्ट हाइब्रिड इंजन को पेश किया गया है और इस इंजन पर यह 6,000 rpm पर 75.8 kw की पावर और 4,300 rpm पर 139 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी जुड़ा हुआ है।

Mahindra Bolero

Seven Seater Cars Under 10 Lakh में Mahindra Bolero भी शामिल हैं। महिंद्रा कंपनी की यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Compact SUV है। इसके प्राइस की बात करें तो 9.79 लाख रूपए से शुरू होकर 10.91 लाख रूपए एक्स-शोरूम तक आती है। महिंद्रा कंपनी ने इस 7 सीटर गाड़ी में mHAWK 75 BSIV इंजन का यूज किया है, जो कि 55.9 kw की पावर और 210nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

इसमें सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग्स दिए गए हैं। इसे आप तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं, जिसमें डायमंड व्हाइट, DSAT सिल्वर और लेकसाइड ब्राउन में आती है। इसमें डिजिटल इंफॉर्मेशन क्लस्टर के साथ माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है।

Renault Triber

यह एक अल्ट्रा मॉड्यूलर Seven Seater Cars Under 10 Lakh कार है। इस कार को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ इस कार के एक्स-शोरूम प्राइस की बात करें तो यह 6.09 लाख रूपए में आती है, जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ इस 7 Seater Car की कीमत 8.74 लाख रूपए से शुरू होती है।

Seven Seater Cars Under 10 Lakh में आने वाले इस कार में फीचर्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को 625 लीटर का बूट-स्पेस मिलता है। इसके अलावा गाड़ी में 23 लीटर का इंटरनल स्टोरेज भी मिलता है। 20.32 सेंटीमीटर की टचस्क्रीन के साथ 17.78 सेंटीमीटर का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इस कार में लगा हुआ है। यह देश में सबसे सस्ती बिकने वाली 7 Seater Car है।

यह भी पढ़ेंः-Car Engine Overheating Problem: चुटकियों में दूर हो जाएगी ये परेशानी, फॉलो करें ये टिप्स