आपने बड़े-बड़े राजनेताओं और सेलिब्रिटीज की सुरक्षा के कई लेयर देखे होंगे और यह भी सुना होगा कि करोड़ों रूपए हर महीने उनकी सिक्योरिटी पर खर्च होते हैं, लेकिन इस मामले में Google भी पीछे नही है।

गूगल भी अपनी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ Sundar Pichai की सिक्योरिटी पर हर साल करोड़ों रूपए पानी की तरह बहा रहा है। हाल ही में सामने आए आंकड़ों से यह बात पता चली है कि 2023 के मुकाबले 2024 में गूगल ने Sundar Pichai की सुरक्षा पर अधिक पैसे खर्च किए हैं।

2024 में 68 करोड़ रूपए कर दिए खर्च

यूएस सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन को दी गई जानकारी में अमेरिकी टेक कंपनी Google ने बताया है कि उसने अपनी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ Sundar Pichai की सिक्योरिटी पर पिछले साल 2024 में 8 मिलियन डॉलर यानी करीब 68 करोड़ रूपए का भारी-भरकम खर्च किया है।

इसमें यह बात सामने आई है कि एक साल के भीतर उनकी सिक्योरिटी का खर्चा करीब 22 फीसदी बढ़ गया है। 2023 में गूगल ने उनकी सुरक्षा पर 6.78 मिलियन डॉलर यानी लगभग 57.48 करोड़ रूपए खर्च किए थे, लेकिन 2024 में यह खर्च करीब 22 फीसदी बढ़ गया।

सैलरी से ज्यादा Sundar Pichai की सिक्योरिटी पर खर्च

सामने आए आंकड़ों से साफ है कि इतनी बढ़ोत्तरी Google में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी में नही होती, जितनी एक साल के भीतर Sundar Pichai की सुरक्षा में होने वाले खर्च में हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह खर्च उनको पर्सनल फायदा पहुंचाने के लिए नहीं हुआ है, बल्कि कंपनी के मुताबिक उनकी प्रोफाइल और नौकरी की वजह से यह खर्च बेहद जरूरी भी है। गूगल उनके घर की सुरक्षा से लेकर गाड़ियों और यात्रा के दौरान सुरक्षा पर बेहिसाब पैसे खर्च कर रही है।

अन्य कर्मियों की भी बढ़ी सैलरी

अल्फाबेट सीईओ Sundar Pichai की सिक्योरिटी पर रकम में बढ़ोत्तरी के साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि उसने फुल टाइम जॉब करने वाले अपने कर्मचारियों की सैलरी में भी 5% का इजाफा किया है। सुंदर पिचाई का भारत से भी खास नाता है। वह तमिलनाडु के मदुरै में पैदा हुए थे और उनकी पढ़ाई-लिखाई भी भारत से ही हुई है।

चेन्नई में 12वीं पास करने के बाद आईआईटी खड़गपुर से बैचलर किया और फिर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और पेनस्लिवेनिया यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई पूरी की। 2004 में उन्होंने Google ज्वॉइन किया और आज वह इसके टॉप अधिकारियों में शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः-अब वाहनों पर Registration नंबर प्लेट और फ्यूट टाइप स्टीकर लगाना हुआ अनिवार्य, जानें नए परिवहन नियम