Samsung One UI Update: Samsung अपने One UI 7 Update की शुरुआत चालू साल 2025 के फरवरी माह से करने जा रहा है। आज हम आपके सामने लेकर आए हैं इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी। यदि आप सैमसंग यूजर हैं तो जाहिर तौर पर यह जानकारी आपके लिए बेहद लाभकारी रहने वाली है।

इस नए One UI 7 Update के माध्यम से यूजर अपने सैमसंग स्मार्टफोन पर गूगल के नवीनतम एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम (Android 15 OS) का शानदार अनुभव कर सकेंगे। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक संभावित तौर पर इस नए One UI 7 अपडेट लॉन्च के द्वारा सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स को कई नए नए AI Feature के साथ ही अन्य बेहतरीन अपडेट और सुधार देखने को मिलेंगे। इसी के साथ ही इसमें नया सिक्युरिटी फीचर भी जोड़ा जाएगा, जो आपके सैमसंग स्मार्टफोन को अधिक सुरक्षा और प्राइवेसी प्रदान करेगा।

साथ ही यूजर्स की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर आने वाली कुछ दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए इस अपडेट में उन्हें भी सही किया गया है। सैमसंग स्मार्टफोन की बैटरी समय तक चल सके और यूजर को जरूरी काम करने में दिक्कत ना हो इसके लिए इस अपडेट में एक अन्य नए Screen Dimming फीचर को जोड़ा जाएगा, जिसकी मदद से यदि आपके सैमसंग स्मार्टफोन की बैटरी 5 प्रतिशत से नीचे जाती है तो आपकी स्क्रीन ब्राइटनेस अपने आप कम हो जाएगी और आप चाह कर भी उसे बड़ा नहीं सकेंगे। इसकी मदद से आपके सैमसंग स्मार्टफोन को अधिक बैटरी लाइफ मिलेगी।

Samsung One UI Update की लॉन्चिंग डेट्स

रिपोर्ट्स के आधार पर Samsung Galaxy S24 सीरीज के यूजर्स को सबसे पहले यह अपडेट मिलेग। इसी के साथ ही अन्य सैमसंग स्मार्टफोन और टैबलेट यूजर्स को इस अपडेट का लाभ दिया किया जाएगा। बता दें कि, अनुमानित रूप से One UI 7 अपडेट लॉन्च होने की तारीख 15 से 20 फरवरी 2025 के आसपास बताई जा रही है। साथ ही सैमसंग की नई आगामी Galaxy S25 सीरीज लॉन्च होने के साथ ही Galaxy S23 सीरीज में भी यह अपडेट आगामी महीने में जारी कर दिया जाएगा। सैमसंग Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 स्मार्टफोन मॉडल में भी यह अपडेट Galaxy S23 के साथ मार्च 2025 में जारी कर दिया जाएगा। इसी के साथ Galaxy S22 सीरीज, Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Z Fold 4 मॉडल में यह अपडेट अप्रैल 2025 से लेकर मई 2025 माह के मध्य जारी कर दिया जाएगा। वहीं साल 2025 के मध्य तक सैमसंग के अन्य सभी पात्र स्मार्टफोन में यह अपडेट जारी किया जाएगा।

जारी रिपोर्ट्स के आधार पर नीचे दिए गए सैमसंग स्मार्टफोन में One UI 7 अपडेट जारी किया जाएगा और यही डिवाइस इस अपडेट के लिए एलीजिबल कैटेगरी में रहेंगी।

Galaxy S Series:

Samsung Galaxy S24, Galaxy S24+, Galaxy S24 UltraSamsung Galaxy S23, Galaxy S23+, Galaxy S23 UltraSamsung Galaxy S22, Galaxy S22+, Galaxy S22 UltraSamsung Galaxy S21, Galaxy S21+, Galaxy S21 UltraSamsung Galaxy S21 FE, Galaxy S23 FE

Galaxy Z Series:

Samsung Galaxy Z Fold 6, Galaxy Z Flip 6Samsung Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5Samsung Galaxy Z Fold 4, Galaxy Z Flip 4Samsung Galaxy Z Fold 3, Galaxy Z Flip 3

Galaxy A Series: Samsung Galaxy A73 5GSamsung Galaxy A55 5G, Galaxy A54 5G, Galaxy A53 5GSamsung Galaxy A35 5G, Galaxy A34 5G, Galaxy A33 5GSamsung Galaxy A25 5G, Galaxy A24, Galaxy A23 5GSamsung Galaxy A15 5G, Galaxy A14 5GSamsung Galaxy A05, Galaxy A05s

Galaxy M Series:
Samsung Galaxy M55 5G, Galaxy M54 5G, Galaxy M53 5GSamsung Galaxy M35 5G, Galaxy M34 5G, Galaxy M33 5GSamsung Galaxy M15 5G Galaxy F Series: Samsung Galaxy F55 5G, Galaxy F54 5GSamsung Galaxy F34 5GSamsung Galaxy F15 5G

Galaxy Tab Series:
Samsung Galaxy Tab S9, Galaxy Tab S9+, Galaxy Tab S9 UltraSamsung Galaxy Tab S9 FE, Galaxy Tab S9 FE+Samsung Galaxy Tab S8, Galaxy Tab S8+, Galaxy Tab S8 UltraSamsung Galaxy Tab A9, Galaxy Tab A9+Samsung Galaxy Tab S6 Lite (2024)

READ MORE HERE : गेम के दीवानों के लिए आ रहा है यह दमदार फोन, मात्र इतनी होगी कीमत, 11 मार्च को होगा लांच