Samsung कंपनी ने ग्राहकों के लिए बाजार में नए फोल्डेबल फोन को बाजार में उतारा दिया गया है। कंपनी ने इस बार Samsung Galaxy Z Flip 7 के साथ ही फोल्डेबल सेगमेंट में पहली बार FE Model को भी जोड़ा है। इसके तहत सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 एफई को भी लॉन्च किया गया है। इस आर्टिकल में हम आपको Samsung Galaxy Z Flip7 और Samsung Galaxy X Flip7 FE के बीच अंतर करके बताने वाले हैं कि कौन किस पर भारी है।

कीमत

Samsung Galaxy Z Flip 7 और Samsung Galaxy X Flip 7 FE के बीच कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रूपए व 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रूपए है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे आप ब्लू शैडो, जेट ब्लैक, कोरल रेड व मिंट कलर में खरीद सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 एफई के कीमत की बात करें तो इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 89,999 रूपए और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 95,999 रूपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसे आप ब्लैक और ब्लू वेरिएंट में खरीद सकते हैं।

डिजाइन एंड डिस्प्ले

Samsung Galaxy Z Flip7 और Samsung Galaxy X Flip7 FE के बीच डिजाइन की तुलना करें तो सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 में कंपनी ने मजबूत और टिकाऊ ऑर्मर फ्लेक्सहिंज दिया है, जो कि इसे काफी पतला, स्लीक और प्रीमियम बनाता है। इसमें 6.9 इंच की फुल एचडी प्लस मेन डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120hz की रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

मोड़ने पर 4.1 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन मिलती है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 एफई में पिछली जेनरेशन जैसा ही हिंग सिस्टम दिया गया है, जो फ्लिप 6 की तरह ही नजर आता है। इसमें 6.7 इंच की मेन स्क्रीन दी गई है, जो कि 120hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। मोड़ने पर इसमें 3.4 इंच की सुपर अमोल्ड कवर डिस्प्ले मिलती है।

यह भी पढ़ेंः-Samsung Tri Fold Phone : सैमसंग लाने वाला है ट्राई-फोल्ड फोन, 2025 तक स्मार्टफोन की दुनिया में बड़ा बदलाव?

Samsung Galaxy Z Flip 7 और Samsung Galaxy Z Flip 7 FE कैमरा

Samsung Galaxy Z Flip 7 और Samsung Galaxy X Flip 7 FE के बीच कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों में कैमरा सेटअप लगभग समान है। दोनों में डुअल कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर मौजूद है। मेन स्क्रीन पर 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।