Samsung Galaxy S24 Ultra के लिए नया One UI 7 beta 4 update भारत में यूजर्स को मिलने लगा है। जिससे अब One UI 7 beta 4 update की डिमांड अन्य क्षेत्रों के लिए भी की जाने लगी है। Samsung Galaxy S24 Ultra के लिए आया यह अपडेट बग फिक्स करने के साथ ही सिक्योरिटी पैच और अन्य सुधार भी लाता है।
One UI 7 beta 4 update केवल उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने Beta Program के लिए साइनअप किया है। इस आर्टिकल में हम Samsung Galaxy S24 Ultra के लिए मिलने वाले One UI 7 beta 4 update के बेनिफिट्स को लेकर चर्चा करने वाले हैं और बताने वाले हैं कि इससे कौन से बग फिक्स होने वाले हैं।
जानिए क्या है One UI 7 beta 4 update
भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा के लिए दिया जा रहा One UI 7 beta 4 update फर्मवेयर S928BXXU4ZYBA/S928BOXM4ZYBA/S928BXXU4BYBA अपडेट लाता है और इसका वेट 1418.73MB है। इसके अलावा कैमरे में AI फिल्टर को ऐड किया गया है और यह अपडेट आपको गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में आपको लॉग कैमरा फीचर का भी सपोर्ट देने वाला है।
ग्रुपिंग अलार्म की समस्या हुई दुरूस्त
One UI 7 beta 4 update के जरिए ग्रुपिंग अलार्म की समस्या भी ठीक हो गई है। इसके अलावा गुडलॉक क्विकस्टार को इंस्टाल करने के बाद स्टेटस बार में दिखाई देने वाले गैप की समस्या भी ठीक कर दी गई है। One UI 7 beta 4 update लॉग वीडियो कैमरा सेंसर से ज्यादा से ज्यादा इंफॉर्मेशन कैप्चर करके एक वाइडर डायनमिक रेंज प्रदान करता है।
अननेचुरल एनीमेशन को भी किया गया फिक्स
सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा के लिए दिया जा रहा One UI 7 beta 4 update में एप को ओपेन और क्लोज करने पर आने वाले अननेचुरल एनीमेशन की समस्या को ठीक कर दिया गया है।
यह अपडेट लॉकस्क्रीन और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले की UI एरर को भी ठीक कर रहा है। इसके अलावा क्विक पैनल के UI एरर को भी फिक्स कर रहा है। इसके अलावा फिंगरप्रिंट छोड़ते समय स्टटरिंग प्राब्लम भी दूर हो रही है। यह Update होम स्क्रीन से टॉप बार के गायब होने की समस्या को भी हल कर रहा है।
ऐसे One UI 7 beta 4 update को कर सकते हैं इंस्टाल
अगर आपने भी One UI 7 beta के लिए इनरोल्ड किया है तो आप निम्न स्टेप्स को फॉलो करके इस Update को इंस्टाल कर सकते हैं। सबसे पहले आपको सेटिंग्स में जाना है। इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट को चूज करना है और Download व Install पर जाकर One UI 7 beta 4 update को इंस्टॉल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः-Apple iPhone 17 में मिल सकते हैं बड़े Upgrade, इन हाउस चिप का इस्तेमाल कर सकती है कंपनी