Samsung Galaxy S24 पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon बंपर डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा भी तमाम सारे स्मार्टफोन्स पर इस समय छूट मिल रही है। अगर आप भी Galaxy S24 और Galaxy S24 Plus खरीदने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत ऑर्डर कीजिए।

आपके पास करीब 40,000 रूपए बचाने का शानदार मौका है। हालांकि, दोनों स्मार्टफोन्स के Features एक जैसे हैं लेकिन Screen Size और Battery के मामले में दोनों काफी अलग हैं। ऐसे में हम आपको Galaxy S24 और Samsung Galaxy S24 Plus के प्राइस के बारे में पूरी डिटेल बताने वाले हैं।

Samsung Galaxy S24: इतने रूपए में Amazon पर लिस्टेड हैं स्मार्टफोन

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Galaxy S24 और Galaxy S24 Plus दोनों ही शानदार कीमत पर लिस्टेड हैं। अगर आप Galaxy S24 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो यह 57,700 रूपए में आपका हो सकता है। वेरिएंट की बात करें तो यह कीमत Galaxy S24 के मार्बल वेरिएंट की है। अगर आप Galaxy S24 Plus 5G स्मार्टफोन के 12GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपको 59,800 रूपए में मिल सकता है।

40,000 रूपए तक की हो रही है बचत

अगर आप कन्फ्यूज हैं कि Galaxy S24 खरीदें या फिर Galaxy S24 Plus खरीदें तो यह दोनों फोन्स दमदार है लेकिन Samsung Galaxy S24 Plus 5G स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें आपको बड़ी बैटरी के साथ ही बड़ी स्क्रीन और बेहतर रैम भी मिल रहा है।

Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर डालें तो Galaxy S24 Plus का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 99,999 रूपए में लिस्टेड है। इसके अलावा Galaxy S24 का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 70,999 रूपए में लिस्ट किया गया है। इस तरह अगर आप Amazon से Galaxy S24 Plus 5G स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आपको 40 हजार से ज्यादा की बचत होनी तय है।

Samsung Galaxy S24 और Samsung Galaxy S24 Plus फीचर्स

S24 के फीचर्स को देखें तो इसमें 6.1 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 4,000mAH की मेगा बैटरी, 50MP+10MP+12MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें अलावा 12 MPका फ्रंट कैमरा भी मिलता है। Galaxy S24 Plus के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 6.7 इंच के डिस्प्ले के साथ 4,900mAH की बैट्री मिलती है। इसमें कैमरा सेटअप Galaxy S24 की तरह ही दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः-अब तैयार होगा Made in India Mobile Operating System, IT Companies को बड़ा ऑफर