Samsung Galaxy M55 5G स्मार्टफोन का अपडेटेड वर्जन Samsung Galaxy M56 5G स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। सैमसंग कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन पिछले साल पेश किए गए हैंडसेट से करीब 30% पतला होने वाला है। Samsung Galaxy M55 5G स्मार्टफोन जहां 7.8 मिमी मोटा था, वहीं Samsung Galaxy M56 5G स्मार्टफोन सिर्फ 7.2 मिमी मोटा होने वाला है।
हालांकि, इसके वजन में कमी होने की संभावना कम है और पिछले हैंडसेट की तरह ही 180 ग्राम तक रह सकता है। आइए जानते हैं कि यह स्मार्टफोन मार्केट में कब लॉन्च होने वाला है और इसके अनुमानित फीचर्स क्या हैं।
Samsung Galaxy M55 5G : इस तारीख को होगी Launching
सैमसंग कंपनी अपने नए फोन Samsung Galaxy M56 5G स्मार्टफोन को 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। यह फोन ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कीमत को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 20,000 से 30,000 रूपए के बीच हो सकता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में अब तक का सबसे पतला फोन होने वाला है।
Samsung Galaxy M55 : डिस्प्ले एंड कैमरा
Samsung Galaxy M56 5G स्मार्टफोन में एसअमोल्ड प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो कि विजन बूस्टर फीचर के साथ पेश हो सकती है। इस फोन में पुराने मॉडल की तुलना में 36 प्रतिशत पतले बेजल और 33 प्रतिशत ज्यादा ब्राइटनेस मिलने वाली है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टलस प्लस के प्रोटेक्शन से लैस होगा। यह 2 मीटर तक गिरने से फोन का बचाव करेगा और बेहतर स्क्रैच रेसिस्टेंस देगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy M55 में यूजर्स को Modern Design मिलने वाला है। इसमें एक पिल-शेप्ड वर्टिकल कैमरा आइलैंड डिजाइन मिल सकता है, जो कि इसे काफी प्रीमियम लुक देने वाला है। इसमें 50 मेगापिक्सलस का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा यूजर्स को सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा मिलने वाला है।
परफॉर्मेंस
सैमसंग कंपनी के फोन परफॉर्मेंस के मामले में काफी दमदार माने जाते हैं। Samsung Galaxy M56 5G स्मार्टफोन को गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-M566B के साथ स्पॉट किया गया है। इस हैंडसेट में Exynos 1480 चिपसेट और 8GB RAM मिल सकता है। इसके अलावा Android15 पर फोन काम करेगा, जो कि वनयूआई इंटरफेस पर होगा। इससे यूजर्स का एक्सपीरियंस काफी बेहतरीन होने वाला है।
यह भी पढ़ेंः-Discount on OnePlus Nord 4 5G Smartphone : 5,500mAH की बैटरी वाले फोन पर हजारों रूपए की होगी बचत
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।