Samsung Galaxy F36: अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत खास हो सकता है। क्योंकि सैमसंग का नया स्मार्टफोन Galaxy F36 की आज से पहली सेल शुरू हो चुकी है, लेकिन फोन की सेल से ज्यादा इसकी कीमत और फीचर्स ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

सोचिए, एक ऐसा फोन जिसमें दमदार बैटरी, धांसू कैमरा और प्रोसेसर भी तगड़ा होने के साथ बजट में मिल जाए, तो भला ऐसा फोन कौन नहीं खरीदेगा? कई लोग तो इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब इसकी पहली सेल शुरू हो चुकी है, तो चलिए इस फोन की कीमत के साथ सभी डिटेल्स बारी-बारी से जानते हैं।

Samsung Galaxy F36 के स्पेसिफिकेशंस

क्या है खास Samsung Galaxy F36 में?

Galaxy F36 में आपको 6.7 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने के बाद पूरा दिन निकाल देगी। वही, 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर है। इसके अलावा, यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित है और One UI 7 पर चलता है।

कैमरा और स्टोरेज

कैमरा सेक्शन में भी कंपनी ने काफी मेहनत की है। पीछे की तरफ आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। साथ में 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का माइक्रो कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा है। स्टोरेज की बात करें तो यह Samsung F36 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः-क्या है Future Ready Organization Plan, जिसकी वजह से हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर रही TCS

कीमत और सेल का पूरा अपडेट

अब आती है सबसे जरूरी बात कीमत की! Samsung F36 की शुरुआती कीमत सिर्फ 17,499 रुपये रखी गई है। जी हां, इतने फीचर्स और बड़ी बैटरी के साथ इतने कम दाम में ये फोन मिल रहा है। इसकी पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart और Samsung की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। जो लोग लॉन्च ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, उनके लिए बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।