Samastipur woman delivers 4 babies: बिहार के समस्तीपुर जिले के एक निजी अस्पताल में कुछ ऐसा हुआ कि सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। जिसने भी यह खबर सुनी वह दंग रह गया है। शुरुआत में तो सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन जब एक गर्भवती महिला रुटीन चेकअप के लिए आई तो उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई।
महिला को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद अस्पताल के कमरे से जो खबर निकली उसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। ऑपरेशन टेबल पर महिला ने एक नहीं, दो नहीं.. कुल चार बच्चों को जन्म दिया।
Samastipur woman delivers 4 babies: अल्ट्रासाउंड ने डॉक्टरों को किया हैरान
आपको बता दें कि बिहार के बंबइया गांव में रहने वाली देवी को रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले लाया गया था। जहां पर प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच शुरू की और वह दंग रह गए, अल्ट्रासाउंड में जो कुछ पता चला उसने डॉक्टरों को हैरान कर दिया। इस स्थिति को गंभीर मानते हुए डॉक्टरों की टीम ने बड़े ही सावधानी और देखरेख में महिला का ऑपरेशन किया, उसके बाद महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया, जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल है।
परिजनों में खुशी का माहौल
परिजनों में इस बात को लेकर खुशी का माहौल है। महिला के पति संतोष साहनी ने कहा कि देवी को रुटीन चेकअप के लिए लाए थे। प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया और चारों बच्चों ने जन्म (Samastipur woman delivers 4 babies) लिया। बच्चे स्वस्थ हैं। मैं डॉक्टर को बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं। वही जैसे ही यह खबर गांव में फैली हर कोई हैरान रह गया। महिला और बच्चों को देखने के लिए रिश्तेदार और गांव से बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः-क्या है Future Ready Organization Plan, जिसकी वजह से हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर रही TCS
डॉक्टरों ने क्या कहा?
डॉक्टरों ने इस घटना पर कहा कि महिला को अस्पताल लाया गया था, जहां तेज प्रसव पीड़ा के बाद उसे भर्ती कराया गया और महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। चारों बच्चों का वजन सामान्य है और स्वस्थ हैं। वहीं अस्पताल के स्टाफ भी इस बात को लेकर काफी खुश हुए जहां उन्हें अपने करियर में ऐसा पहली बार देखने को मिला। अस्पताल में अन्य लोग भी इस खबर को सुनकर हैरान हुए और महिला को देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।