Saiyaara : बॉलीवुड की दुनिया में लंबे समय बाद एक ऐसी रोमांटिक फिल्म आई है जिसने दर्शकों के दिलों पर राज किया है। सैयारा, जिसमें नए चेहरे अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपनी शानदार अदाकारी से सभी को प्रभावित किया है, पिछले सप्ताह थिएटर में रिलीज हुई और जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है, जो अपनी भावनात्मक और संगीतमय प्रेम कहानियों के लिए मशहूर हैं।

Saiyaara : फिल्म की कहानी में क्या खास है?

सैयारा की कहानी दो अलग-अलग दुनिया के लोगों की मुलाकात और उनके बीच पनपते प्यार की है। कृष (अहान पांडे) एक जुनूनी और गुस्सैल संगीतकार है, जो अपने करियर में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहता है, जबकि वाणी (अनीत पड्डा) एक शांत और संवेदनशील लड़की है, जो एक दर्दनाक ब्रेकअप के बाद अपने आप को संभाल रही है।

दोनों की जिंदगी एक दूसरे से टकराती है और फिर धीरे-धीरे उनके बीच एक गहरा रिश्ता बनता है। लेकिन जीवन उनके सामने कई चुनौतियां लेकर आता है, जिन्हें पार करना उन दोनों के लिए आसान नहीं होता। क्या वे इन मुश्किलों का सामना कर पाते हैं? यही इस फिल्म का मुख्य आकर्षण है।

Saiyaara : संगीत और विजुअल्स ने बनाया खास

मोहित सूरी की फिल्मों की पहचान उनके म्यूजिक और दृश्यों की खूबसूरती होती है, और सैयारा इस मामले में कोई अपवाद नहीं है। फिल्म के गाने, जिसमें 'धुन', 'हमसफर' और 'तुम हो तोह' जैसे ट्रैक शामिल हैं, पहले ही चार्टबस्टर बन चुके हैं। मिथून, तनिष्क बागची, विशाल मिश्रा और सचेत-परंपरा जैसे संगीतकारों ने इसे यादगार बना दिया है।

इसके अलावा, विकास सिवरमन की सिनेमेटोग्राफी ने फिल्म को एक ऐसा माहौल दिया है जो दर्शकों को पूरी तरह से अपनी दुनिया में खींच लेता है। लाइव परफॉर्मेंस और भावनात्मक दृश्यों को कैमरे ने बेहद खूबसूरती से कैद किया है।

क्या OTT पर देख पाएंगे Saiyaara ?

हालांकि फिल्म अभी सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन जल्द ही यह OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध होगी। यशराज फिल्म्स ने इसकी पुष्टि कर दी है, हालांकि अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट नहीं बताई गई है। अगर थिएटर में इसे देखने का मौका नहीं मिला, तो दर्शक जल्द ही घर बैठे इस भावनात्मक कहानी का आनंद ले सकेंगे।

Saiyaara : क्या कह रहे हैं दर्शक और समीक्षक?

फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की प्रतिक्रियाएं बेहद सकारात्मक हैं। IMDb पर फिल्म की रेटिंग 8.1/10 है, जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया ने इसे 3/5 स्टार दिए हैं। ज्यादातर लोग अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री और एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं।

उपमा सिंह (नवभारत टाइम्स) ने लिखा है – Saiyaara एक खूबसूरत और भावुक प्रेम कहानी है, जिसमें दो नए कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। हालांकि, कहानी में कुछ पुराने फॉर्मूले दिखते हैं, लेकिन मोहित सूरी का निर्देशन और संगीत इसे विशेष बनाता है।

अगर आप रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा पसंद करते हैं, तो सैयारा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह फिल्म प्यार, संघर्ष और संगीत के माध्यम से दर्शकों को एक भावनात्मक सफर पर ले जाती है। इसलिए थिएटर या OTT पर इसका लुफ्त जरूर उठाएं।

यह भी पढ़ेंः- Upcoming Mobile : भारत आ रहे Realme 15 सीरीज से लेकर iQOO Z10R और lava blaze dragon तक

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।