Ronth OTT Release: अगर आप ओटीटी पर नई और दमदार थ्रिलर फिल्म की तलाश कर रहे हैं, तो आपको ज्यादा ढूंढने की जरूरत नहीं है। हाल ही में एक साउथ इंडियन फिल्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आते ही दर्शकों के दिल में जगह बना ली है।
इस फिल्म को न सिर्फ कहानी के लिए सराहा जा रहा है, बल्कि इसे IMDb पर भी शानदार रेटिंग मिली है। दिलचस्प बात ये है कि थिएटर में सरप्राइज़ हिट बनने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर भी लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। चलिए जानते हैं कौन सी है ये सस्पेंस से भरी कहानी।
क्राइम और थ्रिल से भरी है फिल्म की कहानी
फिल्म 'Ronth' की कहानी एक महिला की रहस्यमयी गुमशुदगी पर टिकी हुई है। इस केस की जांच के लिए दो पुलिस अफसरों को जिम्मेदारी दी जाती है — एक अनुभवी अधिकारी और दूसरा नया-नया शामिल हुआ कांस्टेबल। दोनों की सोच और काम करने का तरीका इतना अलग है कि केस के दौरान उनके बीच लगातार टकराव भी होता है। जैसे-जैसे तहकीकात आगे बढ़ती है, सस्पेंस गहराता जाता है। लड़की तक पहुंच पाएंगे या नहीं, ये जानने के लिए आपको खुद फिल्म देखनी होगी।
Ronth OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं?
Ronth OTT release 22 जुलाई को jio hotstar पर हुआ है। फिल्म की अवधि करीब 2 घंटे 2 मिनट है, जिसे एक ही बार में आराम से देखा जा सकता है। थिएटर में इस थ्रिलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब ओटीटी पर भी दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। खास बात ये है कि यह फिल्म हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है, जिससे ज्यादा लोग इसे आसानी से देख सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः-नए अंदाज में कल लॉन्च होगी Renault Triber, दिखेंगे कई बड़े बदलाव
बजट कम, मुनाफा ज्यादा
'Ronth' को सिर्फ 5 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 9 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की। यानी लगभग 31% का मुनाफा देकर ये फिल्म निर्माताओं के लिए फायदेमंद सौदा साबित हुई। कंटेंट की ताकत और प्रेजेंटेशन के चलते ये फिल्म अब OTT पर भी ट्रेंडिंग बनी हुई है।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।