एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी एक बार फिर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Kantara: Chapter 1' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म से उनका नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें ऋषभ का खूंखार और बेहद शानदार अवतार देखने को मिला।

दर्शकों की बढ़ी उत्सुकता

यह पोस्टर उनके जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज किया गया, जो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। पोस्टर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार ऋषभ का किरदार पहले से ज्यादा इंटेंस, रहस्यमयी और खूंखार अंदाज में नजर आने वाला है।

प्रोडक्शन कंपनी ने लिखी ये बात

फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी होम्बले फिल्म्स ने 'Kantara: Chapter 1' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि जहां किंवदंतियां जन्म लेती हैं और जंगल की गूंजती दहाड़ सब कुछ चीर देती है, वहीं कंटारा का जन्म होता है। यह फिल्म उस महाकाव्य की शुरुआत है जिसने लाखों दर्शकों के दिलों को छू लिया। पोस्टर के साथ ही ऋषभ शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी गईं और उन्हें इस किंवदंती के पीछे की 'अग्रणी शक्ति' बताया गया।

प्रशंसकों की उत्सुकता तब और बढ़ गई जब यह घोषणा की गई कि यह बहुप्रतीक्षित प्रीक्वल 2 अक्टूबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में ऋषभ के तेवर देखकर साफ है कि वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी से दहाड़ने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ेंः- Big Change in UPI Payment : अब दिखेगा सिर्फ Beneficiary का असली नाम, धोखाधड़ी पर लगेगा अंकुश

Kantar ने जीता था दर्शकों का दिल

साल 2022 में आई कन्नड़ फिल्म 'Kantara' ने लोक कथाओं और ग्रामीण संस्कृति की गहराइयों को छूकर देशभर के दर्शकों का दिल जीत लिया। सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ जबरदस्त कमाई की बल्कि सिनेमा में मौलिकता की मिसाल भी कायम की। निर्माता, इस फिल्म के निर्देशक और मुख्य अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। अब जब 'Kantara: Chapter 1 की घोषणा हो चुकी है, तो उनके प्रशंसकों को यकीन है कि यह प्रीक्वल भी पिछली फिल्म की तरह ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।