Retail Inflation Rate : महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। मई में Retail Inflation Rate घटकर 2.82 फीसदी पर आ गई है, जो 6 साल का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले मार्च 2019 में यह 2.86 फीसदी थी।
Retail Inflation Rate: छह सालों में सबसे नीचे
food items की कीमतों में लगातार नरमी के चलते महंगाई दर में कमी आई है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि consumer price Index (CPI) पर आधारित Retail Inflation Rate मई में सालाना आधार पर घटकर 2.82 फीसदी पर आ गई है, जो छह साल का सबसे निचला स्तर है।
क्या कहते हैं आंकड़े
इससे पिछले महीने अप्रैल में महंगाई दर घटकर 3.16 फीसदी पर आ गई थी, जबकि मार्च 2025 में यह 3.34 फीसदी थी। यह खुदरा महंगाई का 67 महीने का सबसे निचला स्तर था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2019 के बाद से यह consumer price Index (CPI) मुद्रास्फीति की सबसे कम दर है।
किन वस्तुओं में आई नरमी
NSO के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति में यह गिरावट खाद्य वस्तुओं, खासकर अनाज और दालों की कीमतों में नरमी के कारण आई है। इसके साथ ही Buffer stock release और सरलीकृत आयात शुल्क समेत सरकारी उपायों ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई है।
उल्लेखनीय है कि Reserve Bank of India ने 4 से 6 जून तक चली RBI की Monetary Policy Committee की तीन दिवसीय द्विमासिक बैठक में चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को 4 फीसदी से घटाकर 3.7 फीसदी कर दिया था। RBI ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए मुद्रास्फीति के अपने अनुमान को 3.6 फीसदी से घटाकर 2.9 फीसदी कर दिया है।
यह भी पढ़ेंः-Ahmedabad Plane crash: अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद विमानन क्षेत्र के शेयरों में भारी गिरावट
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।