अगर आप भी देश की सबसे सस्ती 7 Seater Cars में से एक Renault Triber Facelift को अपना बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नही है। आप अगर एक बार में फुल पेमेंट नहीं करना चाहते हैं तो इसे बैंक लोन के जरिए भी आसानी से खरीदा जा सकता है। हम आपको इस आर्टिकल में Renault Triber Facelift की कीमत, बैंक लोने, ईएमआई आदि के बारे में पूरी डिटेल बताने वाले हैं।

Renault Triber Facelift: कीमत

Renault Triber Facelift के कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट को 6.29 लाख रूपए के एक्स-शोरूम प्राइस पर लॉन्च किया है। अगर देश की राजधानी दिल्ली में आप इस 7 सीटर कार की खरीदारी करते हैं तो इसकी ऑन रोड प्राइस 7.04 लाख रूपए पड़ने वाली है। इसमें 44 हजार रूपए RTO Fees, 30 हजार रूपए के Insurance Charge के साथ कुछ अन्य चार्ज शामिल होते हैं।

इतनी देनी होगी ईएमआई

अगर आप 7.04 लाख रूपए के ऑन रोड प्राइस में आने वाली Renault Triber Facelift को खरीदने के लिए दो लाख रूपए डाउन पेमेंट करते हैं तो आपको बैंक से 5.04 लाख रूपए का लोन लेना होगा। अगर आपको बैंक से यह लोन 9 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से सात साल यानी 84 महीनों के लिए मिल जाता है तो आपको हर महीने बैंक को 8,110 रूपए चुकाने होंगे।

जानिए कितनी महंगी पड़ेगी ये कार

अगर आप Bank Loan के जरिए इस 7 सीटर कार को खरीदते हैं तो आपको यह थोड़ी महंगी पड़ने वाली है। अगर आप 7.04 लाख रूपए के ऑन रोड प्राइस में आने वाली इस कार को खरीदने के लिए 5.04 लाख का लोन 9 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से 7 सालों के लिए लेते हैं तो आपको 8,110 रूपए की EMI भरनी होगी। इस तरह से 7 साल में इस लोन पर आपको 1.77 लाख रूपए का ब्याज देना होगा। इस तरह इसकी कुल कीमत मिलाकर 8.81 लाख रूपए हो जाएगी।

यह भी पढ़ेंः-एआई असिस्टेंट के साथ लॉन्च हुआ Itel Super Guru 4G Max Smartphone, जानिए क्या हैं इसकी खूबियां

इससे है मुकाबला

Triber Facelift का बाजार में मारूति सुजुकी अर्टिगा, किया कैरेंस जैसी धमाकेदार गाड़ियों से होने वाला है। इसके अलावा एंट्री लेवल एसयूवी से भी इसे कड़ी चुनौती मिल सकती है।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।