RD Scheme : बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए लोगों का ध्यान निवेश की ओर काफी ज्यादा आकर्षित हो रहा है। क्योंकि इसमें समय आने पर काफी अच्छा रिटर्न मिलता है इस समय अगर आप भी निवेश करने की सोच रहे हैं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस समय भारतीय स्टेट बैंक हर घर लखपति योजना चला रही है।

जिसके तहत आपको RD स्कीम में हर महीने छोटी-छोटी रकम का निवेश करना होगा। जिसमें समय आने पर आपको लाखों रुपए का मुनाफा मिलेगा। बता दे की RD Scheme में सामान्य नागरिकों को 6.75% और वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 प्रतिशत का ब्याज दर पर रिटर्न दिया जाता है।

क्या है RD Scheme :

हम आपको सबसे पहले RD स्कीम के बारे में पूरी जानकारी दें देते हैं। RD Scheme का मतलब है रिकरिंग डिपॉजिट या स्कीम एक गुल्लक कि तरीके काम करती है। यानी कि इसमें आपको हर महीने बहुत छोटी-छोटी रकम का निवेश करना होगा जिसमें समय आने पर आपको एक बड़ा फंड मिलेगा।

इस स्कीम के मेच्योरिटी पीरियड की बात करें तो वह 3 साल से लेकर 10 साल तक रहता है यानी कि आप स्कीम में 3 साल से लेकर 10 साल तक अपने पैसे का निवेश कर सकते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि आप जितने लंबे समय तक अपने पैसे का निवेश करते हैं आपको उतना ही ज्यादा लाभ होगा।

कौन कर सकता है RD Scheme में निवेश :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक कि RD Scheme में कोई भी निवेश कर सकता है। लेकिन उसका भारतीय नागरिक होना बहुत जरूरी है। इसी के साथ ही इस स्कीम की सबसे बड़ी खास बात यह है कि आप इसमें अकेले या फिर जॉइंट खाता चालू करवा कर निवेश कर सकते हैं।

RD Scheme में ब्याज के पैसों पर लगता है ब्याज :

मान लीजिए कि अगर आप बैंक की RD स्कीम से 40 से 50 हजार रुपए का ब्याज लेते हैं। तो आपके पैसों पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं लगाया जाएगा। लेकिन अगर आपका ब्याज 50 हजार रुपये से ज्यादा का होता है तो उस पर सरकार 10% की TDS कटता है।

ये भी पढ़ें :- अगर आप भी हैं स्पैम कॉल्स से हैं परेशान, तो लगा लें DND Mode मिल जाएगा छुटकारा