भारतीय डाक विभाग निवेश का सबसे सुरक्षित जरिया माना जाता है और Investors इसकी Scheme पर आंख मूंद कर कर विश्वास भी करते हैं। ऐसी ही डाक विभाग की Time Deposit Scheme (TD) इन दिनों निवेशकों को मालामाल बना रही है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

बैंकों में चलने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की तरह ही Post Office की यह स्कीम करती है लेकिन इसकी ब्याज दरें काफी आकर्षक हैं। हम आपको इसा आर्टिकल में भारतीय डाक विभाग की Time Deposit Scheme के बारे में सारी डिटेल बताने वाले हैं।

इतना मिलता है Interest Rate

भारतीय डाक विभाग के Time Deposit Scheme में निवेश करने वाले निवेशकों को 6.9 फीसदी से लेकर 7.5 फीसदी तक का Interest Rate मिलता है। काफी हद तक इसे बैंकों की चलने वाली FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट से बेहतर माना जाता है। भारत सरकार के अधीन काम करने की वजह से भारतीय डाक विभाग में निवेश की जाने वाली रकम को पूरी तरह Safe माना जाता है।

Time Deposit Scheme की खास बातें

भारतीय डाक विभाग की Time Deposit Scheme के तहत निवेशक 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए अपना पैसा जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में न्यूनतम 1,000 रूपए की रकम से खाते को ओपेन किया जा सकता है, जबकि अधिकतम राशि की कोई भी सीमा तय नहीं की गई है। Time Deposit Scheme पर मिलने वाला ब्याज निवेश की अवधि पर डिपेंड करता है।

2 लाख के निवेश पर मिल सकता है इतना Interest

भारतीय डाक विभाग की Scheme में अगर आप 2 साल के लिए 2 लाख रूपए की रकम जमा करते हैं तो Maturity पर कुल आपको 2,29,776 रूपए मिल सकते हैं। इसमें 29,776 रूपए स्कीम पर Interest के रूपम में शामिल होगी। दरअसल, निवेशकों के लिए यह एक सुरक्षित विकल्प इसलिए है क्योंकि यह ब्याज गारंटीड और फिक्स है, जिसमें किसी भी तरह का खतरा नही है।

जानिए कौन कर सकता है Scheme में निवेश

Scheme में कोई भी व्यक्ति खाता खोल सकता है। इसमें Single Account के साथ ही Joint Account भी ओपेन किया जा सकता है। Joint Account में अधिकतम 3 लोगों के नाम जोड़े जा सकते हैं। छोटे और बड़े निवेशकों के हिसाब से यह स्कीम काफी परफेक्ट है क्योंकि इसमें किसी प्रकार का खतरा नही है।

यह भी पढ़ेंः-Gold Reserve के मामले में चौथे नंबर पर है यह ताकतवर देश, लेकिन नहीं है सोने की एक भी खदान