PM Kisan 19th Installment : देश के 9.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का तोहफा मिल गया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बिहार के भागलपुर से DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए 22,000 करोड़ रूपए की राशि 9.8 करोड़ किसानों के खाते में भेजी। अगर आप भी किसान हैं तो आपके भी खाते में किसान सम्मान निधि की राशि पहुंच गई होगी। हालांकि, अगर यह राशि आपके खाते में नहीं पहुंची है तो आप Beneficiary List चेक करके अपना नाम देख सकते हैं।

PM Kisan 19th Installment : PM Modi बोले, पहले किसान यूरिया के लिए लाठी खाते थे

भागलपुर में किसान सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर करने के बाद उमड़े किसानों व आम लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा कि पहले किसानों को यूरिया के लिए लाठियां खानी पड़ती थी और यूरिया की जमकर कालाबाजारी की जाती थी। पीएम ने Lalu Yadav पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वह स्थितियों को कभी भी नहीं बदल सकते।

आज डबल इंजन सरकार के चलते किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल रही है। कोरोना महामारी के समय भी किसानों को खाद की किल्लत नहीं झेलनी पड़ी। आगे कहा कि लाल किले से मैंने खुद कहा था कि विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभों में गरीब, किसान, नौजवान और देश की नारियां हैं। PM ने कहा कि चाहे बिहार में चल रही NDA सरकार हो या केंद्र में, हमारी प्राथमिकता में सबसे ऊपर किसान कल्याण ही है।

PM Kisan 19th Installment : जानिए कैसे Check कर सकते हैं अपना नाम

PM Narendra Modi द्वारा 9.8 करोड़ किसानों के खाते में भेजी गई सम्मान निधि की रकम अगर आपके खाते में नही आई है तो Beneficiary List के जरिए आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पीएमकिसानजीओवीडॉट इन को खोलना होगा। इसके बाद यहां पर दी गई Beneficiary List के टैब पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी को Select करना होगा। सभी चीजें सही तरीके से चुनने के बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, Beneficiary List ओपेन हो जाएगी। यहां पर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

PM Kisan 19th Installment : जानिए क्या है किसान सम्मान निधि योजना

देश के अन्नदाता किसानों की आर्थिक मदद के लिए चलाई गई किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) केंद्र सरकार की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। इसके तहत किसान को हर साल 6,000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो कि हर चार महीने पर 2,000 रूपए के रूप में आती है।

इसको सीधे डायरेक्ट बेनिफिटि ट्रांसफर यानी DBT के जरिए किसानों के खाते में भेजा जाता है। यह दुनिया की सबसे बड़ी DBT योजना बन चुकी है और इससे देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक तौर पर बड़ा सहारा मिला है।

यह भी पढ़ेंः-Dow Jones Stock Market: ऐतिहासिक रूप से गिरा Dow Jones का Share, ट्रंप की नीतियों का असर