PM Kisan Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों और गरीबों के लिए बहुत सी ऐसी योजानाएं चलाई हैं जिससे देश के किसानों को मुसीबत न झेलनी पड़े और वे आसानी से अपना जीवन यापन कर सकें। इसी क्रम में देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है।
इस योजना के तहत इस बार भी लाभार्थियों को 20वीं किस्त का इंतजार है। बता दें, पिछली बार 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को आई थी। ऐसे में इस बार माना जा रहा है कि अगली किस्त के 2 हजार रुपये जून में आपके खाते में आ सकते हैं। लेकिन अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो सबसे पहले लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें। तरीका हम आपको बताएंगे।
PM Kisan Installment: ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम
सबसे पहले PM Kisan के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं। इसके बाद आपको Beneficiary List का विकल्प दिखाई देगा। अब स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी। इसमें आपको अपना राज्य चुनना होगा। इसके बाद जिला, उप-जिला और गांव चुनें। फिर आपको Get Report पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर उस गांव के लाभार्थियों की पूरी लिस्ट खुल जाएगी।
देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस PM Kisan योजना के तहत इस बार भी लाभार्थियों को 20वीं किस्त का इंतजार है। बता दें, पिछली बार 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को आई थी। ऐसे में इस बार माना जा रहा है कि अगली किस्त के 2 हजार रुपये जून में आपके खाते में आ सकते हैं। अगर आप भी किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो सबसे पहले लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें। कैसे पता करें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, आइए आपको बताते हैं।
ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम
सबसे पहले PM Kisan के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं। इसके बाद आपको Beneficiary List का विकल्प दिखाई देगा। अब स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी। इसमें आपको अपना राज्य चुनना होगा। इसके बाद जिला, उप-जिला और गांव चुनें। फिर आपको Get Report पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर उस गांव के लाभार्थियों की पूरी लिस्ट खुल जाएगी।
ऑनलाइन eKYC कैसे करें
सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें। इसके बाद होमपेज पर जाकर eKYC के ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें। इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें और फिर OTP डालकर अपना eKYC पूरा कर सकते हैं। अगर आप खुद ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी eKYC करवा सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः-आपके पास भी Kotak Mahindra Bank का क्रेडिट कार्ड, 1 जून से बदलने वाला है ये रूल