PM E-Drive Scheme 2025: अब वो दिन दूर नहीं जब हमारे देश की सड़कों पर धुएं छोड़ने वाले डीजल ट्रकों की जगह इलेक्ट्रिक ट्रक दौड़ते नजर आएंगे।
केंद्र सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत इलेक्ट्रिक ट्रकों को भी शामिल कर लिया है। पहले यह योजना केवल कारों और हल्के वाहनों के लिए थी, लेकिन अब भारी ट्रांसपोर्ट सेक्टर को भी इसमें स्वामी शामिल क्या गया है। इस बदलाव से ना सिर्फ हवा साफ होगी, बल्कि ट्रांसपोर्ट का खर्च भी कम होगा, जिससे आम आदमी और कारोबारी दोनों को फायदा मिलेगा।
PM E-Drive Scheme 2025: क्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि PM E-Drive Scheme को केंद्र सरकार ने 11 सितंबर 2024 को मंजूरी दी थी। इसका उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और डीजल-पेट्रोल पर निर्भरता को कम करना है। PM E-Drive Scheme 2025 के लिए कुल 10,900 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है और इसे दो साल तक चलाया जाएगा। खास बात ये है कि अब इस योजना में 100 करोड़ रुपये केवल इलेक्ट्रिक ट्रकों को बढ़ावा देने के लिए अलग से दिए जाएंगे।
कौन-कौन से ट्रक आएंगे इसके दायरे में?
इस योजना में N2 और N3 कैटेगरी के भारी इलेक्ट्रिक ट्रकों को शामिल किया गया है। खासकर N3 यानी बड़े ट्रैक्टर-पुलर ट्रकों को इंसेंटिव मिलेगा। इन ट्रकों को खरीदने पर सरकार की तरफ से 9.6 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी सीधे वाहन की कीमत में कटौती के रूप में दी जाएगी, जिससे खरीदना आसान हो जाएगा। हालांकि, आपको एक सर्च शर्त पूरी करनी होगी। इस शर्त के तहत आपको पुराना डीजल ट्रक स्क्रैप करना जरूरी होगा तभी आप इसका लाभ लें पाएंगे।
यह भी पढ़ेंः- Amazon Prime Day Sale 2025 : 12 से 14 जुलाई 2025 तक महंगे गैजेट्स से लेकर घरेलू उपकरणों तक भारी छूट
कितने ट्रकों को मिलेगा फायदा?
आपको बता दें कि PM E-Drive Scheme 2025 योजना के तहत करीब 5,600 इलेक्ट्रिक ट्रैकों को फायदा मिलेगा। वही, दिल्ली में एयर पॉल्यूशन को देखते हुए सरकार यहां करीब 1,100 ट्रैकों को इलेक्ट्रिक करेगी। ताकि दिल्ली की हवा थोड़ी साफ हो सके। इससे लॉजिस्टिक्स, सीमेंट, स्टील और पोर्ट जैसे सेक्टरों में काम करने वालों को भी सीधा फायदा होगा।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।