Israel-Iran War के बीच अमेरिका की एंट्री ने माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है। इजरायल और ईरान लगातार एक-दूसरे पर मिसाइलों के जरिए हमला कर रहे हैं और सैन्य ठिकानों के साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं। इस बीच भारत की टेंशन बढ़ गई है क्योंकि अमेरिकी हमलो के जवाब में ईरान ने Strait of Hormuz को बंद करने प्रस्ताव पास कर दिया है। अगर यह बंद होता है तो भारत में Petrol-Diesel के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है।

इतनी पहुंची क्रूड ऑयल की कीमत

ईरान द्वारा Strait of Hormuz को बंद करने की खबर आने के बाद से ही क्रूड ऑयल के दाम ऊंचाई पर चढ़ने लगे हैं। इसकी कीमत उछल कर 80 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। यह ये दाम लंबे समय तक बढ़े रहते हैं तो तेल कंपनियां डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी कर सकती है।

अगर यह रास्ता बंद होता है तो तेल की आपूर्ति बाधित होगी, ऐसे में तेल की कीमत 30-35 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी क्रूड ऑयल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास है लेकिन यह 120-125 डॉलर प्रति बैरल तक भी पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारत में Petrol की कीमत 120 रूपए प्रति लीटर तक पहुंच सकती है।

Strait of Hormuz : जानिए क्यों है ये अहम

Strait of Hormuz काफी व्यस्त समुद्री रास्ता है, जो कि फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ने का काम करता है। यह 33 किलोमीटर चौड़ा है और दुनिया का करीब 20 से 25% कच्चा तेल व 25% नेचुरल गैस इसी रास्ते से होकर गुजरता है। सऊदी अरब, इराक, कुवैत और कतर जैसे देशों के तेल टैंकर इसी रास्ते से पूरी दुनिया में पहुंचते हैं। भारत का भी करीब 40 प्रतिशत तेल इसी रास्ते से आता है। अगर यह बंद होता है तो भारत समेत पूरी दुनिया पर असर पड़ना तय है।

क्यों बंद कर रहा रास्ता

ईरान ने Strait of Hormuz को बंद करने का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि अमेरिका ने उसके परमाणु ठिकानों नतांज, फोर्डो और इस्फहान पर हवाई हमले किए हैं। ईरान की संसद ने इसे बंद करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है और कहा है कि वह इस रास्ते को बंद करके पूरी दुनिया में तेल सप्लाई को बाधित कर देगा।

यह भी पढ़ेंः-Smartphone Processor : स्मार्टफोन में कौन-सा प्रोसेसर है? कुछ सेकंड में ऐसे करें चेक, जानिए आसान तरीका