PETROL-DIESEL PRICE: पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। 26 सितंबर को एक बार फिर कच्चे तेल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद भारत के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट (PETROL-DIESEL PRICE) में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है।
कुछ स्थानों पर पेट्रोल की कीमतों में मामूली कमी जरूर हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव अभी 72 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का प्राइस हुआ कम
26 सितंबर को इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का प्राइस गिरावट के बाद 72.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, WTI क्रूड ऑयल की कीमत भी गिरकर 69.68 डॉलर प्रति बैरल पर बनी हुई है। अगर पिछले एक हफ्ते के चार्ट पर नजर डालें तो कच्चे तेल के प्राइस में निरंतर गिरावट देखी जा रही है।
महानगरों में PETROL-DIESEL PRICE
- दिल्ली में पेट्रोल: ₹94.72 प्रति लीटर
- मुंबई में पेट्रोल: ₹104.21 प्रति लीटर
- कोलकाता में पेट्रोल: ₹104.95 प्रति लीटर
- चेन्नई में पेट्रोल: ₹100.75 प्रति लीटर
महानगरों में डीजल की कीमतें
- दिल्ली में डीजल: ₹87.62 प्रति लीटर
- मुंबई में डीजल: ₹92.15 प्रति लीटर
- कोलकाता में डीजल: ₹91.76 प्रति लीटर
- चेन्नई में डीजल: ₹92.34 प्रति लीटर
मोबाइल पर कैसे जानें PETROL-DIESEL PRICE के नए रेट?
अगर आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल की ताज़ा कीमतें जानना चाहते हैं, तो इसके लिए आप भारतीय तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, SMS के जरिए भी रेट चेक किए जा सकते हैं। इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP <स्पेस> पिन कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा, जिसके बाद आपको तुरंत पेट्रोल-डीजल की कीमतों की जानकारी मिल जाएगी।
ALSO READ:Maruti Suzuki: पेट्रोल-डीजल भूल जाइये, घर ले जाइए Maruti Alto CNG Car, मिल रहा है बंपर डिस्काउंट