Pan Card: आजकल के इस जमाने में हर सरकारी दस्तावेज को अपडेट करना बेहद आसान कर दिया गया है। पहले किसी भी दस्तावेज में अगर कोई गड़बड़ी हो जाती थी तो लोग दफ्तरों के चक्कर लगाते-लगाते अपने चप्पल घिस देते थे। लेकिन अब आप महज कुछ ही मिनटों में किसी भी कागजात में कुछ भी अपडेट कर सकते हैं। आज हम इस खबर में आपको Pan Card में नाम कैसे बदलें इसके बारे में बताने वाले हैं।

क्यों बदलना पड़ता है Pan Card में नामः

अक्सर जीवन में कुछ ऐसे मौके आते हैं, जब हमें अपने दस्तावेजों में चेंजमेंट की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे कई मौके आते हैं जब हमें अपने कागजात में नाम परिवर्तन करवाना पड़ता है।
शादी के बाद महिलाओं का पिता का नाम हटाकर पति का नाम जोड़ना।
किसी दस्तावेज में गलत नाम की एंट्री हो जाना।
कानूनी तौर पर अगर नाम बदलवाना पड़े।
आधिकारिक रिकॉर्ड्स में नाम की स्पेलिंग में सुधार करना।

ये है Pan Card में नाम बदलने का ऑनलाइन तरीकाः

अब सरकार की ओर Pan Card को अपडेट करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके लिए आप NSDL या UTIISL की वेबसाइट पर जाकर इस काम को कर सकते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट htts:/www.tin.nsdl.com पर आपको जाना होगा।
इसके बाद आपको Pan Card Correction फॉर्म को चुनना होगा।
इसके बाद आवेदन का प्रकार क्या है इस फॉर्मेट को चुनना होगा।
ये करने के बाद आपको अपना पैन नंबर भरना होगा।
इसके बाद आपको जो भी अपडेट करना होगा उसे आपको करना होगा।
इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
इसके बाद आपको डिजिटल सिग्नेचर या आधार OTP द्वारा वेरीफाई करना होगा।
इसके बाद तय फीस का आपको भुगतान करना होगा।
इसके बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा जिसकी सहायता से आप इसको ट्रैक कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेजः

अगर आप नाम बदल रहे हैं तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। इनका चयन करना होगा।
अगर आप शादी के बाद नाम बदल रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आपको शादी का प्रमाण पत्र, पति के पैन की कॉपी लगानी होगी।
अगर आप कानूनी रूप से अपना नाम बदल रहे हैं तो आपको गजट नोटिफिकेशन या कोर्ट द्वारा नाम बदलने का ऑर्डर प्रस्तुत करना होगा।
अगर आप किसी नाम में स्पेलिंग सुधार रहे हैं तो ऐसे में आपको आधार कार्ड या अन्य सरकारी आईडी जिसमें सही नाम हो।
अगर आप माता-पिता के नाम में बदलाव कर रहे हैं तो इसके लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल सार्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा।

ये भी पढ़ेंः Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो गया बदलाव, जान लें अपने शहर का रेट!