Discount On Tata Cars: अगर आप देश की सबसे मजबूत गाड़ियों में से एक Tata की गाड़ियों की खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बेस्ट मौका है। मार्च महीने में कंपनी गाड़ियों पर तगड़ा Discount दे रही है। अगर आप भी Tata की गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको पूरी Detail बताने वाले हैं कि किस गाड़ी पर कंपनी कितनी छूट दे रही है।
Discount On Tata Cars: मार्च महीने में Tata Altroz खरीदने पर होगी इतनी बचत
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Tata की ओर से Tata Altroz की सेल काफी अधिक की जाती है। अगर आप मार्च महीने में 2024 यूनिट की Tata Altroz को खरीदना चाहते हैं तो आपके सबसे ज्यादा पैसे बच सकते हैं। कंपनी इस गाड़ी पर मार्च महीने में 1.35 लाख रूपए के Discount दे रही है। कंपनी यह ऑफर इसके पेट्रोल रेसर वेरिएंट पर दे रही है। इसके अलावा आप कोई भी Varient खरीदते हैं तो भी आपको करीब 1 लाख रूपए की बचत होने वाली है। अगर आप 2025 की Unit खरीदते हैं तो आपको इस पर मार्च महीने में 45 हजार रूपए की बचत हो सकती है।
Discount On Tata Cars: Tata Safari पर बचेंगे 75 हजार रूपए
Tata कंपनी की ओर से Premium SUV सेगमेंट की दमदार गाड़ी Tata Safari की डील करना चाह रहे हैं तो मार्च महीने में आपको 75 हजार रूपए की बचत हो सकती है। कंपनी यह Offer अपने ग्राहकों को 2024 की यूनिट पर दे रही है। अगर आप 2025 की यूनिट वाली Tata Safari खरीदते हैं तो आपको 50 हजार रूपए की बचत होगी।
Discount On Tata Cars: Tata Harrier पर भी है धमाकेदार ऑफर
मिड साइज SUV के तौर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली Tata Harrier पर Tata कंपनी स्पेशल ऑफर दे रही है। अगर आप इस गाड़ी की 2024 यूनिट को खरीदने के प्लान में है तो आपके 75 हजार रूपए बचने तय हैं। इसी तरह अगर आप 2025 की यूनिट खरीदते हैं तो कंपनी इस महीने आपको 50 हजार रूपए की छूट दे रही है।
Discount On Tata Cars: Tata Nexon पर बचेंगे 45 हजार
भारत में Compact SUV में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Tata Nexon को अगर आप खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस महीने में आपको तगड़ी डील मिलेगी। 2024 की Unit खरीदने पर आपको 45 हजार रूपए की छूट मिलेगी, जबकि Tata Nexon के 2025 यूनिट पर 15 हजार रूपए आपके बचेंगे।
यह भी पढ़ेंः-ASUS Vivobook S 14 OLED लैपटॉपः 14 इंच के OLED स्क्रीन के साथ मिलता है 17 घंटे का बैटरी बैकअप