भारत का Electric Car Market काफी तेजी से बूम कर रहा है और इसकी डिमांड भी काफी तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, काफी कम लोग ही जानते होंगे कि भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार कौन सी थी और इसे किस कंपनी ने लॉन्च किया था। भारत की पहली Electric Car Lovebird नाम से लॉन्च हुई थी। आइए आपको बताते हैं इसकी पूरी डिटेल।
सबसे ज्यादा पसंद की जा रहीं भारतीय कारें
दुनिया में तेजी से Electric Vehicles की बढ़ती लोकप्रियता के बीच भारत पूरी दुनिया में बॉस बनकर उभरा है। यहां पर निर्मित कारें पूरी दुनिया में पसंद की जा रही हैं। टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। टाटा नेक्सन इस समय देश की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है। इसके अलावा लग्जरी कारें भी इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च कर रही हैं। मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी लग्जरी कारें बनानी कंपनियों ने भी ईवी को बाजार में उतार रखा है।
ये थी भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार
भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार का नाम Lovebird था। Lovebird Electric Car एडी इलेक्ट्रिक कंपनी ने साल 1993 में पेश किया था। कंपनी ने दिल्ली में हुए ऑटो एक्सपो में इस कार को उतारा था और इसे कई अवॉर्ड भी मिले थे। इस कार के लिए सब कुछ अच्छा चल रहा था और सरकार ने ग्राहकों को इस बेचने की अनुमति भी दे दी थी लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बदल गई। लवबर्ड इलेक्ट्रिक कार की बिक्री काफी नीचे जाने लगी तो कंपनी ने कुछ समय बाद इसका प्रोडक्श नही बंद कर दिया।
यह भी पढ़ेंः-Airtel Top 4 Prepaid Plans : लंबी वैधता के साथ फ्री OTT सब्सक्रिप्शन!
ऐसे मिलती थी पावर
Lovebird Electric Car का निर्माण केरल के चालक्कुडी और तमिलनाडु के कोयंबटूर में एडी करंट कंट्रोल्स इंडिया ने टोक्यो, जापान की यास्कावा इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की मदद से किया था। यह टू सीटर कार थी, जिसमें डीसी इलेक्ट्रिक मोटर का यूज किया था। इसे एक रिचार्जेबल बैटरी पैक से पावर मिलती थी और पूरी कार को Charge होने में करीब 8 घंटे का समय लगता था।
हालांकि, इसे 15 डिग्री से अधिक ढलान पर चढ़ने में दिक्कत होती थी। उस समय इसे ज्यादा दिक्कत नहीं हुई थी क्योंकि शहरों पर फ्लाईओवर नहीं थे। इसके बाद 2001 में महिंद्रा ने रीवा नाम से इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की थी और यह लवबर्ड इलेक्ट्रिक कार से ज्यादा पॉपुलर हुई थी।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।