Nissan Motor India की कारें काफी पसंद की जाती हैं और ग्राहक इसकी नई कारों की राह देखते हैं। अगर आप भी Nissan Motor India की Cars का वेट कर रहे थे तो कंपनी SUV और MPV सेगमेंट में दो धमाकेदार गाड़ियां पेश करने वाली है। कहा जा रहा है कि इन दोनों गाड़ियों के जरिए Nissan Motor India बाजार में अपनी और भी धाक जमाने में कामयाब होगी। आइए इस साल पेश होने वाले Nissan India की दोनों कारों की खूबियों पर डालते हैं एक नजर।

Nissan Motor India 7 Seater MPV के साथ 5 Seater SUV कर सकती है पेश

ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए Nissan Motor India दो नई गाड़ियां इस साल लॉन्च करेगी और कंपनी ने इसको लेकर ऐलान भी कर दिया है। 7 Seater MPV को फाइनेंशियल ईयर 2025 में ही पेश करने वाली है। इसके अलावा निशान मोटर इंडिया साल 2026 की शुरूआत में अपनी 5 Seater SUV को पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि यह भारतीय ग्राहकों के लिए काफी बेस्ट कार साबित होने वाली हैं।

MPV और SUV में मिलेगी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी

Nissan Motor द्वारा लॉन्च की जाने वाली नई SUV की डिजाइन कंपनी की आईकॉनिक SUV निसान पेट्रोल की तरह हो सकती है। इसमें ग्राहकों को प्रीमियम क्राफ्ट्समैनशिप, मजबूत भरोसे और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ मिलेगी। इसके अलावा कंपनी इस SUV में हाई एप्रोच और डिपार्चर एंगल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

अगर 7 Seater MPV की बात करें तो Nissan Motor इसे शानदार वैल्यू, क्वॉलिटी और कंफर्ट के साथ लॉन्च करने वाली है। यह काफी आरामदायक सुविधाओं और एडवांस फीचर्स के साथ लैस होकर मार्केट में उतर सकती है।

कंपनी ने तय किया है बड़ा लक्ष्य

Nissan Motor भारतीय घरेलू बिक्री और निर्यात आंकड़ों को सालाना 1 लाख तक पहुंचाना चाहती है। इसके अलावा कंपनी ने नई गाड़ियों को अलायंस जेवी प्लांट में स्थानीय स्तर पर ही तैयार करने का बड़ा फैसला किया है।

Nissan Motor का कहना है कि इस प्लांट में भी ग्लोबल मानकों के अनुरूप ही Quality का ध्यान रखा जाएगा। कंपनी का कहना है कि वह इन गाड़ियों का Production इसलिए शुरू करने जा रही है, जिससे वह भारत और इंटरनेशनल मार्केट की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सके।

यह भी पढ़ेंः-Car Engine Overheating Problem: चुटकियों में दूर हो जाएगी ये परेशानी, फॉलो करें ये टिप्स