Nissan Magnite ने कमाल कर दिखाया है। इसे ग्लोबल एनकैप सेफ्टी क्रैश टेस्ट में बिल्कुल परफेक्ट स्कोर मिला है। इसका मेड इन इंडिया फेसलिफ्ट मॉडल South Africa में बिकता है। इससे पहले कंपनी को सेफ्टी फीचर्स की वजह से बाजार में काफी आलोचनों का सामना करना पड़ा था लेकिन अब कंपनी ने कमाल कर दिखाया है।

पहले मिली थी इतनी Rating

Nissan Magnite को पहले ग्लोबल एनकैप सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 2-स्टार रेटिंग ही हासिल की थी। इसके बाद कंपनी ने 4-स्टार रेटिंग और फिर अब इस धांसू कार ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर अपना लोहा मनवाया है। जरूरी सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड के रूप में जोड़ने के बाद कंपनी का यह सफलता मिली है।

ऐसा रहा स्कोर

ग्लोबल एनकैप सेफ्टी क्रैश टेस्ट में Nissan Magnite ने ऑक्युपेंट सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। इसी तरह चाइल्ड ऑक्युपेंट में 3-स्टार सेफ्टी रेटिंग इसे मिली हुई है। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट की बात करें तो इसमें 16 में से 15.307 का स्कोर मिला है। इसी तरह साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में 16 का स्कोर मिला है। जब इसका फ्रंटल इम्पैक्ट चेक हुआ तो इसमें चालक और यात्री के सिर और गर्दन को बेहतरीन सुरक्षा मिली। चालक व को-पैसेंजर की छाती को भी पर्याप्त सुरक्षा मिली। साइड इंपैक्ट में सभी हिस्से पूरी तरह सुरक्षित पाए गए।

यह भी पढ़ें -भारत के हर हिस्से के लोग खरीद सकेंगे Tesla Electric Car, शुरू हो गई बुकिंग

Childrens के लिए जानिए कितनी है सुरक्षित

ग्लोबल एनकैप सेफ्टी क्रैश टेस्ट में चाइल्ड ऑक्युपेंट में चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम का यूज करते हुए डायनामिक टेस्ट में इसे 24 में से 15.64 स्कोर हासिल हुआ है। 18 महीने के बच्चे के फ्रंट और साइड सुरक्षा के लिए डायनमिक स्कोर 8 में से 7.64 मिला और 4 में से 4 था। इसी तरह 3 साल के बच्चे के फ्रंटल इंपैक्ट और साइड इंपैक्ट के लिए डायनमिक स्कोर 8 में से 4 और 4 में से 0 मिला।

Nissan Magnite के अन्य सेफ्टी फीचर्स

Nissan Magnite में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स पर नजर डालें तो स्टैंडर्ड तौर पर इसमें 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस, ईबीडी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिया गया है। कीमत की बात करें तो यह 6.12 लाख रूपए से शुरू होकर 11.72 लाख रूपए तक आती है।

हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।