YouTube Update: YouTube पर Content Create करने वाले Creaters के लिए बड़ी खबर है। YouTube ने एक प्रमुख अपडेट दिया है, जिसके जरिए क्रिएटर्स अपने कंटेंट को आसानी से Track कर पाएंगे। Creaters यह आसानी से जान सकेंगे कि अलग-अलग डिवाइसों पर उनके कंटेंट को कैसे Consume किया जा रहा है।
YouTube Update: क्रिएटर्स को आती थी परेशानी
YouTube की तरफ से जो नया Update जारी किया गया है, वह Desktop और Mobile दोनों जगहों पर ऑडियंस टैब में डिवाइस डेटा को प्रमुखता से दिखाएगा। दरअसल, इससे पहले टीवी दर्शकों का डेटा केवल YouTube Analytics के डेस्कटॉप वर्जन पर उपलब्ध था लेकिन कई क्रिएटर्स को इसे सर्च करने में काफी मुश्किल होती थी। YouTube का नया अपेडट उनकी परेशानी को दूर कर देगा और मोबाइल, टीवी व अन्य डिवाइसों पर डेटा आसानी से दिखाई देगा।
YouTube Update: खुद पर लगातार काम कर रहा यूट्यूब
YouTube पर दर्शकों की रूचि लगातार बदलती रहती है इसलिए YouTube भी लगातार अपडेट के जरिए क्रिएटर्स के काम को आसान बनाता रहता है। YouTube का नया अपडेट Creaters को Video Format, Length और Upload Timing के बारे में सोच-समझ कर डिसीजन लेने की सुविधा देता है। Creaters आसानी से यह समझ पाएंगे कि यूजर्स कौन सी डिवाइस पसंद करते हैं, बदलते रूझानों के साथ तालमेल बिठा सकते हैं और कम्यूनिटीज में सुधार कर सकते हैं।
अधिक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म बनाना है उद्देश्य
नए YouTube Update के जरिए अपने वीडियो शेयरिंग वेबसाइट को अधिक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म बनाना चाहता है। इस अपडेट से क्रिएटर्स अपने चैनल पर एक अलग स्पेस में सीधे अपने दर्शकों से बातचीत कर पाएंगे। दर्शक अब पोस्ट पर कमेंट कर सकते हैं, रिएक्ट कर सकते हैं और क्रिएटर्स के साथ सीधे बातचीत भी कर सकते हैं।
YouTube Update: दर्शकों से कर सकेंगे बात
इस अपडेट से क्रिएटर्स और उनके यूजर्स को रेडिट या डिस्कॉर्ड जैसे बाहरी प्लेटफॉर्म पर डिपेंड नहीं रहना पड़ेगा। इस फीचर को पहली बार मेड बाय 2024 इवेंट में पेश किया गया था और इसे शुरू में टेस्ट करने वाले क्रिएटर्स ने बेहतरीन बताया था। यह सुविधा YouTube मोबाइल एप पर उपलब्ध है। यह एक फोरम की तरह काम करता है, जहां पर क्रिएटर पोस्ट शेयर कर सकते हैं और अपने दर्शकों के साथ सेप्रेटली बातचीत भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः-Down हुआ Sony PlayStation Network, गेमर्स हुए परेशान, शिकायतों की बाढ़