भारत में Compact SUVs की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। किफायती कीमत, शानदार डिजाइन, माइलेज और कई आधुनिक फीचर्स से लैस होकर आने वाली Compact SUV लोगों की पसंदीदा बनकर उभरी है। ऐसे में साल 2025 में भी ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कई धमाकेदार Compact SUV Launch करने की तैयारी कर रही है। आइए आपको बताते हैं कि साल 2025 में कौन-कौन सी Compact SUVs मार्केट में आने वाली है।
Upcoming Compact SUVs in India : Renault Kiger Facelift
Compact SUVs में रेनो किगर जल्द ही अपने नए अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी में है। स्पाई इमेज में पता चला है कि नई अपडेटेड Renault Kiger Facelift में नया लोगों दिख सकता है और इसमें फ्रंट और रियर बंपर हो सकते हैं। केबिन के अंदर भी काफी बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि, इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव होने की संभावना नही है।
Maruti Suzuki Fronx Hybrid
मारूति कंपनी अपनी पॉपुलर Compact SUV Maruti Suzuki Fronx Hybrid को 2025 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 2023 में मार्केट में आई Maruti Suzuki Fronx लोगों की पसंदीदा बनकर उभरी है, ऐसे में कंपनी इसमें नए फीचर्स को ऐड करके और हाइब्रिड तकनीक को जोड़कर मार्केट में उतारने वाली है।
Tata Punch Facelift
टाटा मोटर्स Compact SUVs में Tata Punch का नया वर्जन पेश करने वाली है। इसमें कंपनी नई डिजाइन को अपनाएगी। अपडेट किए जा रहे मॉडल में Tata Motors नए फीचर को ऐडऑन कर रही है। हालांकि, इसके लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Mahindra XUV 3XO EV
महिंद्रा कंपनी 2025 में दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को उतारने की तैयारी में है। इस साल Mahindra XUV 3XO ईवी और XEV 7e को लॉन्च करने जा रही है। संभावना जताई जा रही यह 400 किलोमीटर से ज्यादा तक की रेंज दे सकती हैं और इसमें 35 kWh की बैटरी पैक ग्राहकों को ऑफर की जा सकती है।
Next-Gen Hyundai Venue
हुंडई कंपनी नई जेनरेशन की Compact SUV हुइंर्ड वेन्यू को अक्टूबर 2025 में मार्केट में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। इसकी डिजाइन को पूरी तरह बदले जाने की संभावना है। Next-Gen Hyundai Venue में ग्राहकों को नए एक्सटीरियर के साथ नया केबिन भी मिलने वाला है। इसमें कई एडवांस फीचर्स भी कंपनी जोड़ कर पेश करने की तैयारी में है। ग्राहकों को 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः-8 हजार रूपए की EMI पर घर ला सकते हैं Maruti Suzuki Wagon R, जानिए पूरी डिटेल