DNA Tamil Movie: तमिल सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर नेल्सन वेंकटेशन की चर्चित थ्रिलर DNA Tamil Movie अब ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 19 जुलाई से ओटीटी पर हिंदी समेत कई भाषाओं में देखी जा सकती है। 6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन फिल्म को असली पहचान मिली इसकी अलग और दमदार कहानी से।
एक महिला की बेचैनी और पति का भरोसा – DNA Tamil film की कहानी
फिल्म की कहानी दिव्या नाम की महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से जूझ रही है। वह प्रेग्नेंट है और उसे शक है कि अस्पताल में उसका नवजात बच्चा बदल दिया गया है। परिवार वाले उसकी बातों को पागलपन समझते हैं, लेकिन उसका पति आनंद जो कभी शराब का आदी था, इस बार पूरी मजबूती से उसके साथ खड़ा है जो फिल्म की कहानी को एक अलग लेवल पर ले जाता है, जहां एक महिला के दर्द और एक पति के प्यार की गहराई दिखती है।
थ्रिल, इमोशन और रहस्य – सब कुछ है Nelson Venkatesan DNA में
दिव्या की डिलीवरी के बाद से कहानी में जबरदस्त मोड़ आता है। उसे यकीन है कि जो बच्चा उसे सौंपा गया है, वह उसका नहीं है। आनंद इसके पीछे की सच्चाई जानने की ठान लेता है और यही से फिल्म की थ्रिलर जर्नी शुरू होती है। Nelson Venkatesan DNA सिर्फ एक थ्रिलर नहीं बल्कि एक इमोशनल ड्रामा भी है, जो रिश्तों, मानसिक स्थिति और इंसानी भरोसे की परतों को धीरे-धीरे खोलता है।
कास्ट और परफॉर्मेंस ने बनाया DNA Tamil Movie को यादगार
फिल्म में निमिषा सजयन ने दिव्या का रोल निभाया है, जबकि आनंद के किरदार में अथर्व मुरली नजर आते हैं। यह पहली बार है जब दोनों ने साथ में स्क्रीन शेयर किया है और दोनों की परफॉर्मेंस वाकई दिल छू लेने वाली है। इसके अलावा बालाजी शक्तिवेल, रमेश थिलक, चेतन, करुणाकरण और ऋत्विका जैसे कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और मजबूत बनाती है।
यह भी पढे़ंः-Nothing Phone 3 vs OnePlus 13 vs Samsung Galaxy S25 5G: जानिए कौन है सबसे दमदार
JioHotstar पर देखिए DNA Tamil Movie
अगर आपको थ्रिलर और ड्रामा पसंद है, तो DNA Tamil Movie आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस है। यह फिल्म ना सिर्फ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है बल्कि उसमें इमोशन और सस्पेंस का ऐसा ताना-बाना बुना गया है जो आपको आखिर तक जोड़े रखेगा। अब आप इस फिल्म को JioHotstar पर हिंदी और अन्य भाषाओं में देख सकते हैं।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।