Highest paid CEO in India: Tata Group की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के प्रमुख Natarajan Chandrasekaran के नाम नया रिकॉर्ड कायम हो गया है। वह अब भारत में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले प्रोफेशनल सीईओ में से एक बन गए हैं। फाइनेंशियल ईयर 2025 में उनकी सैलरी बढ़कर 156 करोड़ रूपए हो गई है और उनकी सालाना कमाई करीब 150 करोड़ रूपए है। सालाना आधार पर उनकी सैलरी में 15% की बढ़ोत्तरी हुई है।
पिछले साल मिले थे इतने करोड़
टाटा संस के प्रमुख Natarajan Chandrasekaran को पिछले फाइनेंशियल ईयर 2025 में 135 करोड़ रूपए मिले थे। फरवरी 2017 में उन्होंने टाटा संस के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल ली है और इसके बाद से उनकी सैलरी में बेतहाशा वृद्धि हुई है। फाइनेंशियल ईयर 2018 की बात करें तो उनकी सैलरी केवल 55 करोड़ रूपए थी।
ये भी पढ़ें-भारत के Retail Sector में गिरावट, क्या इस क्षेत्र पर छा रहे हैं संकट के बादल? देखिए रिपोर्ट
Highest paid CEO in India: इन्होंने भी सभी को चौंकाया
टाटा संस के प्रमुख Natarajan Chandrasekaran के अलावा सीएमएस इन्फो सिस्टम्स के वाइस चेयरमैन राजीव कौल ने फाइनेंशियल ईयर 2024 में 181 करोड़ रूपए (Highest paid CEO in India) कमाए थे। परसिस्टेंट सिस्टम्स के सीईओ संदीप कालरा को फाइनेंशियल ईयर 2025 में 148 करोड़ रूपए मिले थे। बजाज फाइनेंस के राजीव जैन को फाइनेंशियल ईयर 2025 में 102 करोड़ रूपए सैलरी के तौर पर मिले थे। इसके अलावा देश में कुछ और एग्जीक्यूटिव हैं, जिनकी सैलरी 100 करोड़ रूपए से भी ज्यादा है।
उछाल मार रहा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का व्यापार
टाटा संस के प्रमुख Natarajan Chandrasekaran को मिल रही रिकॉर्ड सैलरी (Highest paid CEO in India) के बीच टाटा ग्रुप का सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस काफी तेजी से चल रहा है। 5 सालों के भीतर ही यह कंपनी ग्रुप के लिए सबसे बड़ा रेवेन्यू कमाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। यह कंपनी सबसे ज्यादा Revenue जनरेट करने के मामले में छठवें नंबर पर है।
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने 2020 में काम करना शुरू किया है और फाइनेंशियल ईयर 2025 में कंपनी ने 66,601 करोड़ रूपए का रेवेन्यू कमाया है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स काफी तेजी से आगे बढ़ रही है और पिछले महीनों इसने कुछ कंपनियों को खरीदा भी है। हालांकि, कंपनी को इस साल 70 करोड़ रूपए का घाटा हुआ था लेकिन कहा जा रहा है कि यह कंपनी जल्द ही मुनाफे में आ जाएगी।
हमारे WhatsApp चैनल को अभी फॉलो करें ताज़ा ख़बरों और अपडेट्स के लिए।