पूरी दुनिया में Technology के सबसे मेले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2025) का आगाज सोमवार यानी 03 मार्च से होने जा रहा है। MWC 2025 में शामिल होने के लिए पूरी दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियां बार्सिलोना पहुंच रही हैं। ऐसे में अगर आप भी MWC 2025 में शामिल होना चाहते हैं और यहां पर पेश होने वाले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (Electronic Gadgets) की अनोखी दुनिया के साक्षी बनना चाहते हैं तो हम आपको इसके बारे में सारी डिटेल बताने वाले हैं।

3-6 मार्च तक चलेगा MWC 2025

MWC 2025 स्पेन के बार्सिलोना शहर में 3 मार्च से 6 मार्च तक चलने वाला है। इवेंट से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं और यह साल भर में आयोजित होने वाला सबसे टेक मेला (Tech Fair) है। MWC 2025 से जुड़ी सारी जानकारियों के लिए आप https://www.mwcbarcelona.com/ वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आप इस वेबसाइट पर Register करके इवेंट से जुड़े सारे Updates भी पा सकते हैं।

ऐसे हो सकते हैं MWC 2025 में शामिल

अगर आप भी MWC 2025 में शामिल होने के लिए भारत से जाना चाहते हैं तो अब तो काफी देर हो गई है। हालांकि, अगर आपने पूरी तैयारी कर ली है और फ्लाइट में बैठने जा रहे तो MWC 2025 में शामिल होने के लिए उसके टिकट्स का होना भी जरूरी है। टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों, मीडिया और एग्जीबिटर्स के लिए टिकट उपलब्ध है। इस इवेंट में इस बार तमाम स्मार्टफोन कंपनियां (Smartphone Companies) अपने Innovations को पेश करने वाली हैं।

MWC 2025 में ये चीजें हो सकती हैं पेश

MWC 2025 के दौरान दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियां अपने Innovations को पेश करने की तैयारी में है। इस इवेंट में यूनिक स्मार्टफोन्स को शोकेस किया जा सकता है। चीनी कंपनी Xiaomi15 सीरीज को पेश कर सकती है। MWC 2025 में सैमसंग और गूगल भी अपने टेक का प्रदर्शन करेंगी।

सामने नहीं आई पूरी जानकारी

हालांकि, दोनों कंपनियों के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। Nokia अपने दो नए स्मार्टफोन पेश करने वाली है। चिप मेकर क्वॉलकॉम 6G से जुड़ी कोई टेक्नोलॉजी पेश कर सकती है। MWC 2025 में सौर ऊर्जा (Solar Powered Laptop) से चार्ज होने वाले लैपटॉप भी पेश होने वाला है। Lenovo कंपनी इसे पेश करने की तैयारी में है। इसके अलावा तमाम सारी कंपनियों द्वारा अपने-अपने प्रोडक्ट्स यहां पर दिखाए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः-अप्रैल महीने में लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy S25 Edge, होगा सबसे स्लिम स्मार्टफोन