वैसे तो Time Magazine हर साल प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी करता है लेकिन इस बार मैगजीन ने परोपकार सूची को जारी किया है। इस लिस्ट में देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को साल 2025 के सबसे प्रभावशाली परोपकारियों की लिस्ट में उनके Charitable Works के जरिए लाखों लोगों को सशक्त बनाने के लिए दिया गया है। इस सूची के जारी होने के बाद लोग इस पर काफी चर्चा कर रहे हैं।
इतने करोड़ का किया दान
Time Magazine के मुताबिक, दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने साल 2024 में करीब 48 मिलियन यानी 407 करोड़ रूपए का दान किया है। इस तरह वह भारत के बड़े दानदाताओं में से एक हैं। दान को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया है कि अंबानी परिवार ने स्कॉलरशिप, स्कूल के बुनियादी ढांचे, करियर कौशल को मजबूत करने, जल संरक्षण, चिकित्सा सहायता और ग्रामीण कृषि समुदायों की मदद करने जैसे कई कामों को बड़ी Funding दी है।
Time Magazine ने बताई इतनी हैं संपत्ति
Time Magazine के मुताबिक, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के पास करीब 110 अरब डॉलर की संपत्ति है। नीता अंबानी इंडियन प्रीमियर लीग में प्रतिभाग करने वाली Mumbai Indians की मालकिन भी हैं। खिलाड़ियों को विकसित करने में भी उनका योगदान काफी अहम है और इसके लिए भी उन्हें एक अलग पहचान मिली है।
ये लोग भी हैं शामिल
Time Magazine ने पहली बार परोपकारी कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने और उनकी पहचान के लिए यह सूची जारी की है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के अलावा इस सूची में पूर्व चेयरमैन अजमी प्रेमजी, निखिल कामथ और भारतीय मूल के अमेरिकी पत्रकार आनंद गिरिधरदास को भी शामिल किया गया है।
इसके साथ ही डेविड बेकहम, ओपरा विन्फ्रे, प्रिंस विलियम और जैक मा जैसे दुनिया भर के 28 देशों के कई अन्य लोगों को परोपकारियों की इस वैश्विक सूची में शामिल किया गया है। बता दें कि अंबानी दंपति को इस लिस्ट में शामिल करने की पीछे की वजह बताई गई है कि वह 2025 के सबसे प्रभावशाली दानवीरों में शामिल हैं। उन्होंने अपने फाउंडेशन के जरिए बड़ी संख्या में लोगों की मदद की है और उनकी Lifestyle को बदलने में अहम भूमिका भी निभाई है।
यह भी पढ़ेंः-Discount on Samsung Galaxy Z Flip 5 : हजारों रूपए घट गई कीमत